अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक महिला भी शामिल है जो इस प्रयास की कथित तौर पर सूत्रधार है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक महिला भी शामिल है जो इस प्रयास की कथित तौर पर सूत्रधार है
पेटीएम के तीन कर्मचारियों को ई-वॉलेट कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को चोरी किए गए व्यक्तिगत आंकड़ों और गोपनीय जानकारी का खुलासा करने की धमकी देने तथा उनसे 20 करोड़ रुपये ऐंठने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नोएडा पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है.

विजय शेखर की छवि खराब करने की कोशिश!

अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक महिला भी शामिल है जो इस प्रयास की कथित तौर पर सूत्रधार है. महिला शर्मा की सचिव है. तीनों ने कंपनी को नुकसान पहुंचाने और उसकी छवि खराब करने के लिए आंकड़े लीक करने तथा जानकारी का दुरूपयोग करने की धमकी दी थी.

पुलिस की गिरफ्त से बाहर है चौथा आरोपी

कंपनी का मुख्यालय नोएडा में है और कंपनी के तीन कर्मचारियों को सेक्टर 20 थाने की एक टीम ने गिरफ्तार किया. मामले में चौथा आरोपी फरार है. गौतम बुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि पेटीएम के मालिक ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके कर्मचारियों ने कुछ आंकड़े चुरा लिए हैं और अब वे ब्लैकमेल कर रहे हैं. वे लोग इसे लीक नहीं करने के लिए 20 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं.

मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन

शर्मा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. आज पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से चोरी किया गया महत्वपूर्ण डाटा बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. पुलिस इनकी कस्टडी रिमांड लेने का प्रयास कर रही है.