अधिकारी ने सिख बाइक चालक का हेलमेट न पहनने पर काटा चालान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 24 Jan 2019 07:05:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अधिकारी ने सिख बाइक चालक का हेलमेट न पहनने पर काटा चालान, फिर मांगी माफी https://www.shauryatimes.com/news/29148 Thu, 24 Jan 2019 07:05:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29148 पेशावर में मोटरसाइकिल सवार एक सिख व्यक्ति के हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान किए जाने पर यातायात पुलिस प्राधिकरण ने सिख समुदाय से माफी मांगी. दरअसल, यातायात वार्डन ने हेलमेट नहीं पहनने पर मोटरसाइकिल चला रहे एक सिख युवक का मंगलवार को चालान काट दिया था.

वार्डन ने गलती से काटा चालान
यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वार्डन ने ‘‘गलती से’’ चालान काट दिया था. उन्होंने बताया कि सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले से अधिकारियों को अवगत कराया था. इसके बाद उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से माफी मांगी.

हालांकि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में प्रांतीय विधानपालिका में एक सिख चालक के चालान काटने पर बहस होने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि विधानपालिका में बहस के दौरान वार्डन पर एक्शन लेने की बात भी कही जा सकती है.

सिख चालकों को हेलमेट पहनने की छूट
यातायात पुलिस के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने की छूट दी गई गई है. उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल सिख चालक के साथ जो कुछ भी हुआ है वह एक गलती है.

]]>