अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस देकर ब्रिटनी ने सब को हिला दिया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 08 Aug 2018 08:50:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस देकर ब्रिटनी ने सब को हिला दिया https://www.shauryatimes.com/news/7986 Wed, 08 Aug 2018 08:50:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=7986 हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स तो अपने हर सॉन्ग और लाइव पर्फोर्मस के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में बनी ही रहती हैं और इसलिए शायद इसलिए ही ब्रिटनी के दुनियाभर में फैंस मौजूद हैं. इन दिनों तो ब्रिटनी अपने टूर इवेंट ‘Piece Of Me’ में बिजी चल रही हैं. इस टूर के लिए ब्रिटनी दुनियाभर का दौरा कर रही हैं. ब्रिटनी अपनी हर परफॉरमेंस के हो फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और इस बार भी उन्होंने Piece Of Me टूर में दी हुई परफॉरमेंस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया हैं.अपनी धमाकेदार परफॉरमेंस देकर ब्रिटनी ने सब को हिला दिया

इस वीडियो में आप देख सकते हैं ब्रिटनी ने खुद के ही सॉन्ग पर लाइव परफॉरमेंस दी हैं. ब्रिटनी का ये परफॉरमेंस जर्मनी के बर्लिन में हुआ था जहां उन्होंने अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘पीस ऑफ मी’ पर शानदार परफॉरमेंस देकर फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. ब्रिटनी का ये सॉन्ग साल 2009 में रिलीज़ हुआ था और इसे अब तक भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.

आपको बता दें हर साल ही ब्रिटनी अलग-अलग देशों का दौरा करके वहां पर लाइव परफॉरमेंस देती हैं. ब्रिटनी के तो हर सॉन्ग की दुनिया दीवानी हैं. ब्रिटनी ने साल 1999 में अपने पहले एल्बम ‘बेबी वन मोर टाइम’ से सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके अगले ही साल ब्रिटनी ‘ऊप्स!… आइ डिड इट अगेन’ सॉन्ग के जरिए सभी का दिल जीतने आ गई थी. ब्रिटनी आज के समय में पॉपुलर पॉप स्टार हैं.

]]>