अपनी फीस में इजाफा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Jul 2019 05:58:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला: शाहिद कपूर https://www.shauryatimes.com/news/47389 Tue, 02 Jul 2019 05:58:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47389 शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर अविश्वसनीय सफलता हासिल की है. ये फिल्म दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. फिल्म हर दिन सफलता के नए-नए आयाम गढ़ते जा रही है. कबीर सिंह की सक्सेस से शाहिद कपूर की भी खुशी का ठिकाना नहीं है. ऐसा होना भी चाहिए. शाहिद कपूर के लिए कबीर सिंह की सक्सेस बेहद जरूरी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों की कमी से जूझ रहे शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया है. शाहिद कपूर जहां पहले एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे, वहीं अब वो एक फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये लेंगे.

]]>