‘अपने कोहिनूर’ के लिए सायरा बानो ने फैंस से मांगी दुआएं – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

‘अपने कोहिनूर’ के लिए सायरा बानो ने फैंस से मांगी दुआएं
कभी बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय की वजह से पहचान बनाने वाले दिलीप कुमार की हालत इन दिनों ठीक नहीं है. कुछ समय पहले ही खबरें आईं थीं कि उनकी हालत अब काफी नाजुक हो चली है और वह काफी नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो हर समय उनके साथ रहती हैं और उनका ध्यान रखती हैं. बीते कल यानी 12 जुलाई को सायरा बानो ने अपने पति दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से कुछ ट्वीट किए, जिन्हे पढ़कर दिलीप कुमार के फैंस उनके लिए दुआ करने लगे हैं.

सायरा ने ट्वीट में सभी लोगों से यह निवेदन किया है और लिखा है कि ”अल्लाह ने आप सबको आशीर्वाद दिया. कृपया मेरे कोहिनूर और उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करिए’. इस ट्वीट को पढ़कर यह कहा जा सकता है कि दिलीप कुमार की स्थिति कुछ ठीक नहीं है और वह चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं. सायरा उनके बिना काफी अकेला महसूस करती हैं और वह कामना करती हैं कि उनके पति जल्द से जल्द ठीक हो जाए. उन्होंने दिलीप के सभी फैंस से भी यहीं रिक्वेस्ट की है कि वह दिलीप के जल्द ही ठीक होने की दुआ करें.

दिलीप अब केवल बिस्तर पर आराम करना पसंद करते हैं और उनकी तबियत ठीक ना होने की वजह से वह कहीं आना-जाना पसंद नहीं करते हैं. दिलीप कुमार ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं और उनकी फिल्मों में उनके किरदारों को भुला पाना नामुमकिन हैं. हम भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.