अफगानिस्तान गृह मंत्रालय ने दी जानकारी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल,अफगानिस्तान गृह मंत्रालय ने दी जानकारी
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भीषण बम विस्फोट की खबर है। यह धमाका कार में हुआ। इस विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।  गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने इस धमाके की जानकारी देते हुए कहा, ‘यह धमाका स्थानीय समय अनुसार सुबह करीब 7:25 बजे काबुल शहर के कासबा क्षेत्र में हुआ। पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस विस्फोट से क्षेत्र में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। किसी भी आतंकी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

तीन तालिबानी आतंकवादियों रिहाई से पहले विस्फोट

बता दें कि यह हमला तब हुआ है जब अफगानिस्तान सरकार ने तीन तालिबानी आतंकवादियों को रिहा करने का फैसला किया है। इन आतंकियों में एक आतंकी हक्कानी नेटवर्क समूह का है। इनकी रिहाई  अमेरिकी और एक ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर को मुक्त करने के लिए हो रहा है। यह जानकारी मंगलवार को अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दी।

अंतरर्राष्ट्रीय सहयोगियों की मदद से हुए थे गिरफ्तार

राष्ट्रपति गनी ने समाचार एजेंसी स्पुतनिक के हवाले से कहा ‘हमने तालिबान के तीन कैदियों को सशर्त रूप से रिहा करने का फैसला किया है, जिन्हें हमारे अंतरर्राष्ट्रीय सहयोगियों की मदद से देश के बाहर गिरफ्तार किया गया था। तीनों आतंकी कुछ समय से अफगान सरकार की हिरासत में बगराम जेल में कैद थे।

ये तीन आतंकवादी होंगे रिहा

हक्कानी नेटवर्क समूह के प्रमुख सदस्य अनस हक्कानी और तालिबान के वरिष्ठ सदस्य हाजी माली और अब्दुल राशिद तीनों कैदी हैं, जिन्हें अफगानिस्तान की अमेरिकी यूनिवर्सिटी के दो लेक्चररों के बदले में सरकार द्वारा रिहा किया जा रहा है।

रविवार को आइइडी विस्फोट में पांच आतंकवादी मारे गए

गौरतलब है कि रविवार को अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत कुंडुज में समय से पहले आइइडी विस्फोट के बाद पांच आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। हालांकि, इस विस्फोट किसी भी नागरिक के मरने या घायल होने की सूचना नहीं मिली।