अब तक 15.48 करोड़ से अधिक को लगा टीका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 May 2021 09:18:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कोरोना की दूसरी लहर के बीच टीकाकरण तेजी से जारी, अब तक 15.48 करोड़ से अधिक को लगा टीका https://www.shauryatimes.com/news/110368 Sat, 01 May 2021 09:18:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110368 देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 15.48 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को शाम 8 बजे तक एक दिन में 26 लाख से अधिक टीके लगाए गए।अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 15,48,54,096 टीके लगाए गए हैं। इनमें 94,10,892 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 62,40,077 कर्मियों दोनों डोज जी चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति 1,25,48,925 कार्मिकों को पहली डोज और 68,11,824 कार्मिकों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 5,26,53,077 लोगों को पहली और 37,59,948 लाभाíथयों को दोनों डोज मिल चुकी हैं। इसी तरह 60 साल से ऊपर के 5,23,51,313 लोगों को पहली और 1,10,78,040 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के 105वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 26,08,948 टीके लगाए गए। इनमें 14,77,309 लाभाíथयों को पहली डोज और 11,31,639 लाभार्थियों को टीका को दूसरी डोज मिली।

]]>