अब दिल की बीमारी होगी कम पैसों में ठीक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 12 Dec 2018 12:07:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अब दिल की बीमारी होगी कम पैसों में ठीक https://www.shauryatimes.com/news/22550 Wed, 12 Dec 2018 12:07:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=22550 आमतौर पर कई बीमारियाँ ऐसी होती है जिनमे अत्यधिक पैसा खर्च होता है ऐसी ही एक बिमारी हैं दिल की बीमारी यानी हदय रोग परन्तु अब ​पैसोें के अभाव में हृदय रोगी किसी अनहोनी का शिकार नहीं होंगे। किसी को स्टंट, पेस मेकर या कोई अन्य उपकरण लगवाने की जरूरत पड़ेगी तो निशुल्क लगाया जाएगा। इसके लिए रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने अपनी एक चैरिटी विंग की स्थापना की है। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल  केयर नाम की यह विंग हर रविवार नारायणी देवी धर्मशाला परेड में ओपीडी लगाएगी। ओपीडी का संचालन कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण की ओर से किया जाएगा।

निशुल्क इलाज कराया जाएगा
इस फंड से जरूरतमंद लोगों की सर्जरी कार्डियोलॉजी में कराई जाएगी। कोई उपकरण लगाया जाता है तो उसका भुगतान रोटरी क्लब की यह विंग करेगी। इस विंग की स्थापना रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल के संस्थापकों अनिल मित्तल, कपिल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, नीरज कनोडिया, रवि पोद्दार, अशोक शुक्ला व पीयूष अग्रवाल ने की है। वही आरसीकेआई केयर अध्यक्ष आशू मेहरोत्रा को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस नेक काम के लिए एक बड़ा फंड निर्धारित किया गया है। इस फंड से ही लोगों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। इस ओपीडी की शुरुआत 16 दिसंबर को नारायणी देवी धर्मशाला में डीएम विजय विश्वास पंत करेंगे।

]]>