अब रामलीला मैदान पर राजनीति – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 25 Aug 2018 11:24:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 अब रामलीला मैदान पर राजनीति, बीजेपी बोली नाम बदलने का सवाल ही नहीं उठता https://www.shauryatimes.com/news/9450 Sat, 25 Aug 2018 11:24:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9450 दिल्ली नगर निगम द्वारा रामलीला मैदान का नाम पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की बात के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गयी है। अब इस मामले में  दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी एक बयान दिया है।अब रामलीला मैदान पर राजनीति, बीजेपी बोली नाम बदलने का सवाल ही नहीं उठता

दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस मामले में एक बयान देते हुए कहा है कि रामलीला मैदान का नाम नहीं बदला जायेगा। कुछ लोग इस मामलें में जानबूझ पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम हम सभी के लिए आराध्य हैं और ऐसे में रामलीला मैदान का नाम बदलने का सवाल ही नहीं उठता। मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि यदि किसी ने ऐसी कोई बात कही भी है तो जरुरी नहीं की ऐसा ही हो। 

गौरतलब है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ( NDMC) ने आज एक प्रस्ताव दिया था कि वो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को सम्मान देने के लिए रामलीला मैदान का नाम बदल कर अटल बिहारी मैदान कर सकते है। NDMC के इस बयान के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि रामलीला मैदान का नाम बदल देने से बीजेपी को वोट नहीं मिलेंगे। इसके बदले भाजपा को प्रधान मंत्री जी का ही नाम बदल देना चाहिए. तब शायद कुछ वोट मिल जायें। क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो कुछ वोट मिल नहीं रहे। 

]]>