अब WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए किसी को भी भेज सकते हैं मैसेज…. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 03 Mar 2021 12:22:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अब WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए किसी को भी भेज सकते हैं मैसेज…. https://www.shauryatimes.com/news/104156 Wed, 03 Mar 2021 12:22:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=104156 हम आपसे कहें कि आप WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं, तो आपको हमारी बात पर शायद ही यकीन होगा। लेकिन यह मुमकिन है। आज हम आपको यहां व्हाट्सएप की एक खास ट्रिक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करके आप बिना नंबर सेव किए किसी को भी मैसेज भेज सकेंगे। आइए जानते हैं…

बिना नंबर सेव किए ऐसे भेंजे मैसेज

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर वेब ब्राउजर ओपन करें
  • अब https://api.whatsapp.com/send?phone=XXXXXXXXXXX लिंक को कॉपी करके पेस्ट करें पेस्ट करने से पहले आप XXXXXXXXXXX की जगह कंट्री कोड के साथ उस यूजर का नंबर एंटर करें, जिसे आप मैसेज सेंड करना चाहते हैं
  • लिंक को ब्राउजर में डालने के बाद एंटर करें। अब नीचे Message +911234567890 on WhatsApp लिखा होगा। इसके नीचे Message लिखा होगा
  • जब आप Message पर क्लिक करेंगे तो आपको Looks like you don’t have WhatsApp installed! DOWNLOAD or use WhatsApp Web लिखा दिखाई देगा। आप चाहें तो WhatsApp अपने डेस्कटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर WhatsApp Web से भी इसे एक्सेस कर सकते हैं

व्हाट्सएप ने हाल ही में लॉन्च किया यह फीचर

आपको बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में म्यूट वीडियो फीचर पेश किया था। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स वीडियो भेजने से पहले उसकी आवाज को म्यूट कर सकेंगे। यानी, जब दूसरे यूजर को वीडियो मिलेगा, तो उसमें कोई आवाज नहीं होगी। बता दें कि व्हाट्सएप इस फीचर पर काफी समय से काम कर रहा था।

ऐसे करें म्यूट वीडियो फीचर का इस्तेमाल

  • आप जिस यूजर को बिना आवाज वाला वीडियो भेजना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसके व्हाट्सएप अकाउंट पर जाएं
  • यहां मैसेज बॉक्स पर क्लिक करके गैलरी में जाएं और उस वीडियो चुनें, जिसे आप भेजना चाहते हैं
  • जैसे ही आप वीडियो पर क्लिक करेंगे, तो आपको टॉप लेफ्ट साइड में स्पीकर का आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें
  • इतना करते ही वीडियो की आवाज बंद हो जाएगी
]]>