अभी तक केवल फोटो में ही देखा था – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 21 Dec 2020 06:59:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अभी तक केवल फोटो में ही देखा था, ‘महराज जी’ ने कंबल ओढ़ाया- जीवन धन्‍य हुआ https://www.shauryatimes.com/news/95126 Mon, 21 Dec 2020 06:59:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=95126 भइया, महाराज जी को अचानक सामने देखकर हैरान रहा गया, अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं हो रहा था। अब तक महराज जी को फोटो में ही देखा था, इतनी नजदीक से पहले कभी नहीं देखा था। महाराज जी ने जो कंबल दिया है वह संभाल कर रखूंगा। घर वालों को दिखाऊंगा की बड़ा सौभाग्यशाली हूं जो उनके हाथों से कंबल पाया हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कंबल पाने के बाद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी लल्लन चहकते हुए सभी को यह बताते रहे। उनके साथ ही गांव से मजदूरी करने आए बैजनाथ ने भी मुख्यमंत्री को पहली बार ही इतनी नजदीक से देखा था। खु्रशी से फूल नहीं समा रहे बैजनाथ ने कहा कि, ‘गांव जाऊंगा तो सभी को बताऊंगा कि मुख्यमंत्री जी ने आकर हाल-चाल लिया था।’

अपने हाथ से ओढ़ाया कंबल

झूलेलाल मंदिर के सामने स्कूल के पीछे 39 बेड का रैन बसेरा संचालित हो रहा है। यहां फोरलेन निर्माण में विस्थापित हुए परिवार रहते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। यहां रहने वाले परिवार मुख्यमंत्री की ओर से दी गई राहत से गदगद हैं। इस रैन बसेरा से आगे 127 बेड का रैन बसेरा बन रहा है। रविवार रात मुख्यमंत्री इसी रैन बसेरा में पहुंचे। बरामदे में लल्लन, बैजनाथ समेत महराजगंज के बृजमनगंज निवासी रामाशीष, परशुराम, सिसवा के भोली आदि रुके हैं। सभी रैन बसेरा में काम करते हैं। मुख्यमंत्री ने गेट के अंदर पहुंचते ही श्रमिकों से बात शुरू की। सुविधा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने ठंड के बारे में पूछा तो लल्लन और बैजनाथ ने बताया कि बहुत ठंड लग रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से दोनों को कंबल ओढ़ाया।

]]>