अमित शाह और जेपी नड्डा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 08 Nov 2020 07:13:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आडवाणी के घर पहुंचे पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा, जन्मदिन की दी बधाई https://www.shauryatimes.com/news/89782 Sun, 08 Nov 2020 07:13:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89782 भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। अविभाजित भारत के कराची में एक सिंधी परिवार में जन्मे आडवाणी आज 93 साल के हो गए हैं। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा उनके निवास पर बधाई देने के लिए पहुंचे। इस दौरान पीएम ने आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गजों ने उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद दी थी।

इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर दी थी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा,’भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही  देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं’।

]]>