अमित शाह शिवपुरी पहुंचकर तात्याटोपे स्मारक में माल्यार्पण करने के बाद पोलोग्राउंड पहुंचेंगे। – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 09 Oct 2018 07:24:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमित शाह शिवपुरी पहुंचकर तात्याटोपे स्मारक में माल्यार्पण करने के बाद पोलोग्राउंड पहुंचेंगे। https://www.shauryatimes.com/news/13387 Tue, 09 Oct 2018 07:23:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13387 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार सुबह विमान से ग्वालियर पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा शिवपुरी पहुंचे। शाह शिवपुरी पहुंचकर तात्याटोपे स्मारक में माल्यार्पण करने के बाद पोलोग्राउंड पहुंचेंगे। जहां ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कई मंत्री भी शामिल हैं।इसके बाद वे दोपहर ढ़ाई बजे गुना में रोड शो करेंगे। गुना से शाम को ग्वालियर पहुचेंगे और फूलबाग पहुंचकर रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। छत्री स्थित राजमाता सिंधिया की छत्री पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शाम साढ़े सात बजे से युवा सम्मेलन होगा, इसे भी शाह संबोधित करेंगे।

शाह शिवपुरी में कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे और गुना में रोड शो भी करेंगे। दोनों ही क्षेत्रों को कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ माना जाता है। मालवा और निमाड़ के बाद शाह का मध्यप्रदेश में यह दूसरा दौरा है। शाह के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ग्वालियर चंबल क्षेत्र इन दिनों भाजपा के लिए चुनौती बना हुआ है। यहां अनुसूचित जाति और जनजाति और सामान्य वर्ग दोनों में ही नाराजगी बनी है।

]]>