अमेरिका ने भारत और मालदीव के बीच संबंधों का स्वागत किया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 20 Dec 2018 07:16:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमेरिका ने भारत और मालदीव के बीच संबंधों का स्वागत किया https://www.shauryatimes.com/news/23493 Thu, 20 Dec 2018 07:16:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23493  अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत के मालदीव के साथ संबंधों को पुनर्जीवित करने का स्वागत किया है. अमेरिका का यह बयान भारत के उस फैसले के दो दिन बाद आया है जिसमें भारत ने चीन का बढ़ता कर्ज चुकाने की चुनौती का सामना कर रहे मालदीव को 1.4 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी.

हाल ही में मालदीव के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह तीन दिन के भारत दौरे पर थे. इस दौरान सोलिह ने भारत को मालदीव का सबसे करीबी दोस्त और सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बताया था. इसके अलावा दोनों देशों के बीच रणनीतिक रूप से महत्वूपर्ण हिन्द महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समुद्री सहयोग को लेकर एक-दूसरे की चिंताओं और आकांक्षाओं के प्रति सचेत रहने के लिये सहमति बनी थी.

दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के अमेरिका के उप सहायक विदेश मंत्री डेविड रैंज ने बुधवार को भारतीय पत्रकारों से कहा, “हम भारत के मालदीव के साथ संबंधों को पुनर्जीवित करने के कदम का स्वागत करते हैं और हाल ही में राष्ट्रपति सोलिह की भारत यात्रा के दौरान हुई सकारात्मक घोषणाओं से अवगत हैं.” 

रैंज ने कहा कि भारत हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा में मालदीव की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर अमेरिका जैसा नजरिया रखता है और इस मुश्किल समय में सहयोग देने के महत्व को भी समझता है.

]]>