अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ न होने से नाराज़ आरएसएस – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Feb 2021 04:56:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में चंदा देने वाले लोगों के घर पर निशान लगा रहा है RSS : कुमारस्वामी https://www.shauryatimes.com/news/102787 Tue, 16 Feb 2021 04:56:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102787 कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को आरएसएस पर आरोप लगाया कि वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की खातिर चंदा देने वाले लोगों के घर पर निशान लगा रहा है और आरोप लगाया कि यह वैसा ही है जैसा नाजियों ने जर्मनी में किया था। वहीं आरएसएस ने कहा कि इनका जवाब देना भी उचित नहीं है।

सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए जनता दल सेक्युलर  के नेता ने दावा किया कि जिस समय जर्मनी में नाजी पार्टी की स्थापना हुई थी उसी समय भारत में आरएसएस का जन्म हुआ था। कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि लगता है कि राम मंदिर का निर्माण करने के लिए चंदा जुटाने वाले लोग धन देने वाले और नहीं देने वाले लोगों के घरों पर अलग-अलग निशान लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह उसी तरह है जैसा जर्मनी में नाजियों ने हिटलर के समय में किया था जब लाखों लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी थी।’ उन्होंने पूछा कि ऐसी बातों से देश कहां जाएगा।

इतिहासकारों को टैग करते हुए कुमारस्वामी ने दावा किया कि आरएसएस का जन्म उसी समय हुआ जब जर्मनी में नाजी पार्टी की स्थापना हुई। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए कि इस तरह की चिंताएं हैं कि अगर आरएसएस नाजियों की तरह ही नीतियां लागू करेगा तो क्या होगा। देश में अब लोगों के मूलभूत अधिकार छीने जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि देश में अघोषित आपातकाल है क्योंकि लोग खुलकर अपने विचार व्यक्त नहीं कर सकते हैं। आगामी दिनों में मीडिया की स्वतंत्रता पर आशंका जताते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि क्या होगा अगर मीडिया सरकार के विचारों को व्यक्त करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान रुख से पता चलता है कि देश में कुछ भी हो सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर आरएसएस के मीडिया प्रभारी ई. एस. प्रदीप ने कहा, ‘कुमारस्वामी के बयान इस लायक नहीं हैं कि उनका जवाब दिया जाए।’

]]>
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ न होने से नाराज़ आरएसएस ने अब केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना https://www.shauryatimes.com/news/28251 Fri, 18 Jan 2019 05:46:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28251 अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ न होने से नाराज़ आरएसएस ने अब केंद्र की मोदी सरकार पर सीधे तौर पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. आरएसएस का मानना है कि मोदी सरकार के रवैये से ऐसा लगता है कि केंद्र में फिर से सरकार बनने के बावजूद वह मंदिर निर्माण को लेकर कोई पहल नहीं करेगी.

इस बारे में संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने प्रयागराज के कुंभ मेले में हुए एक कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधा और व्यंग्य करते हुए कहा कि राम मंदिर साल 2025 में बनेगा.

भैया जी जोशी ने इस कार्यक्रम में राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि अयोध्या में साल 2025 में जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश तेजी से विकास करने लगेगा. उनके मुताबिक़ देश में विकास की गति उसी तरह बढ़ेगी, जैसी साल 1952 में सोमनाथ में मंदिर निर्माण के बाद शुरू हुई थी.

सरकार पर साधा निशाना
इस कार्यक्रम में भैया जी जोशी ने साफ़ तौर पर कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर अब भी बहुत सी चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने की ज़रूरत है. उनके मुताबिक़ अयोध्या में राम मंदिर सिर्फ एक मंदिर का निर्माण नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था व सम्मान से भी जुड़ा हुआ है.

कुंभ मेले में हरिद्वार की संस्था दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित सेमिनार में संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने सिर्फ मंदिर ही नहीं बल्कि विकास के मुद्दे पर भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मोदी सरकार के विकास के दावों की भी हवा निकाली और कहा कि विकास को गति तब मिलेगी, जब साल 2025 में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा. उन्होंने विकास के उदाहरण के रूप में 1952 के साल का जिक्र किया, जब पंडित नेहरू की अगुआई में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार बनी थी.

भैयाजी जोशी ने मोदी राज में भारत के फिर से विश्वगुरू बनने की राह पर चलने के दावों को भी नज़रअंदाज किया और व्यंग्य करते हुए कहा कि भारत तकरीबन डेढ़ सौ साल बाद विश्‍वगुरू बन जाएगा.

]]>