अलख निरंजन : 1 मार्च से असम में चुनाव प्रचार करेगी प्रियंका गांधी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 28 Feb 2021 05:38:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अलख निरंजन : 1 मार्च से असम में चुनाव प्रचार करेगी प्रियंका गांधी, कामख्या मंदिर भी जाएगी https://www.shauryatimes.com/news/103895 Sun, 28 Feb 2021 05:38:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=103895 देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। हर तरफ चुनावी गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं, जिसमें नेताओं के दौरे भी बढ़ने लगे हैं। फिलहाल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंचने वाली हैं। कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका एक मार्च को असम पहुंचेंगी। यहां वे विधानसभा चुनाव के अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका सबसे पहले गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर पहुंचेंगी और उसके बाद अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। वाड्रा तेजपुर समेत असम के कई शहरों में प्रचार करेंगी और फिर दो मार्च को एक रैली को संबोधित करेंगी। वे राज्य में दो दिन गुजारेंगी।

प्रियंका जहां उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में अधिक सक्रिय हैं वहीं उनके भाई और सांसद राहुल गांधी दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनावी मोर्चे पर लगे हुए हैं। राहुल इन क्षेत्रों में तेजी से चुनावी गतिविधियां कर रहे हैं और अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

असम के अलावा अलग-अलग राज्यों की कांग्रेस ईकाई चाहती है कि वाड्रा उनके यहां भी अपने उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करें। इसमें केरल की ईकाई ने राज्य के प्रभारी महासचिव को इस संबंध में पत्र भी लिखा है।

बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शाषित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी। असम में 27 मार्च से तीन चरणों में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती दो मई को होगी।

]]>