अली फज़ल को मिली हॉलीवुड फिल्म – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अली फज़ल को मिली हॉलीवुड फिल्म, इस बड़ी एक्ट्रेस के साथ करेंगे काम
बॉलिवुड में कुछ ही एक्टर ऐसे हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी जाने जाते हैं. यानि ऐसे एक्टर जो लगातार हिंदी फिल्मों के अलावा इंटरनैशनल फिल्मों में भी काम करते हैं. हॉलीवुड और बॉलीवुड में दोनों में अपना नाम कमा चुके एक्टर्स की डिमांड भी काफी होती है. उनमे से ही एक हैं एक्टर अली फजल जो हॉलीवुड में भी नज़र आने वाले हैं. कुछ दिनों वो अपनी फिल्म ‘प्रस्थानम’ में नज़र आने वाले हैं जिसका प्रमोशन चल रहा है.

अली की हॉलीवुड फिल्म की बात करें तो जूडी डेंच के साथ ‘विक्टोरिया ऐंड अब्दुल’ में काम कर चुके अली के पास एक और बड़ा इंटरनैशनल प्रोजेक्ट आया है. अली इस बार एक जासूसी नॉवल ‘डेथ ऑन द नायल’ के अडैप्टेशन पर बनने वाली मूवी में दिखाई देंगे. हाल ही में इसकी जानकारी सामने आई है. बड़ी बात ये है कि इस फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी. वंडर वूमन जैसी फिल्म में काम कर चुकी गैल गडॉट और आर्मे हैमर जैसे कलाकार शामिल हैं.

वहीं जानकारी ये है कि फिल्म में अली एक जासूस हरक्यूल पारो का किरदार निभाएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में अली का किरदार काफी बड़ा होगा. फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री की है जिसकी जांच जासूस पारो करता है. यह मर्डर नायल के एक क्रूज पर हुआ है. इस फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कई किरदारों का मर्डर हो जाता है. यानि फिल्म कमाल की होने वाली है.

इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने से लंदन और यूरोप की कुछ लोकेशंस पर शुरू हो जाएगी. अली ने भी इस बात को कन्फर्म किया है और कहा है, ‘हां, मैं इस खूबसूरत फिल्म का हिस्सा हूं और इसमें काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं. मैं भी अगाथा क्रिस्टी के फेमस जासूसी नॉवेल्स का फैन रहा हूं इसलिए मेरे लिए यह फिल्म खास है.’