आउटलेट एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 31 Jul 2019 08:12:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आउटलेट एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला: कैफे कॉफी डे https://www.shauryatimes.com/news/50825 Wed, 31 Jul 2019 08:12:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50825 लोकप्रिय कॉफी चेन कैफे कॉफी डे (CCD) ने अपने संस्थापक वी.जी. सिद्धार्थ के सम्मान में देशभर में अपने आउटलेट एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला किया है. सिद्धार्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. यह निर्णय बुधवार तड़के कर्नाटक के नेत्रावती नदी में सिद्धार्थ का शव बरामद होने के कुछ ही घंटों में बाद लिया गया. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कंपनी के एक सूत्र ने कहा, ‘हमारे संस्थापक-चेयरमैन का निधन हो गया है, उनकी याद में देशभर के लगभग 240 शहरों में हमारे 1,750 रिटेल आउटलेट्स आज बंद रहेंगे.’

]]>