आजमगढ़ में दुष्कर्म के बाद बालिका की गला दबाकर हत्या – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 22 Nov 2019 09:32:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आजमगढ़ में दुष्कर्म के बाद बालिका की गला दबाकर हत्या, आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने में डाला डेरा https://www.shauryatimes.com/news/65919 Fri, 22 Nov 2019 09:32:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=65919 मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया, उसके बाद बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी होने के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के साथ ही भारी संख्या में थाने पहुंच गए। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में सैकड़ों ग्रामीण जुटे हुए हैं।

इधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालिका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जिले में जिले में आए दिन दुष्कर्म, हत्या और लूट जैसे मामले प्रतिदिन हो रहे हैं और पुलिस इन घटनाओं पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पांच माह पूर्व भी मुबारकपुर क्षेत्र में बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। हालांकि मामले की गंभीरता को समझते हुए दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय हो गई। वहीं पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण लौट गए। हालांकि पुलिस पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कर रही है ताकि आरोपित को चिन्हित कर सुसंगत धाराओं में आवश्‍यक कार्रवाई की जा सके।

]]>