आज के कारोबार में चांदी 145 रुपये की गिरावट के साथ 38425 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

आज के कारोबार में चांदी 145 रुपये की गिरावट के साथ 38425 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई
मंगलवार को सोने की कीमतें कम हुईं है। आज के कारोबार में सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 32,770 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वहां सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 145 रुपये की गिरावट के साथ 38,425 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में इस गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू मांग में गिरावट और विदेशों में कमजोर रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

सोमवार को सोने की कीमतों में 200 रुपये का उछाल देखने को मिला था। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच यह स्थिति क्रूड की बढ़ती कीमतों के कारण देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,273.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 15.06 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 32,770 रुपये और 32,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।