आज के कारोबार में चांदी 295 रुपये के उछाल के साथ 38520 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

आज के कारोबार में चांदी 295 रुपये के उछाल के साथ 38520 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है
गुरुवार के कारोबार में सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। दिन का कारोबार खत्म होने पर सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 32,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में ज्वैलर्स की ताजा खरीदारी से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 295 रुपये के उछाल के साथ 38,520 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में तेजी की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान रही है। कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली और रुपये में गिरावट जो कि डॉलर के मुकाबले 70 के स्तर तक पहुंच गया के कारण सोने की कीमतों में तेजी दिखी है।

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में रुपया 22 पैसा लुढ़ककर डॉलर के मुकाबले 70.08 के स्तर पर पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजह वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के बढ़ते दाम और आयातकों की ओर से अमेरिकन करेंसी की बढ़ी मांग है।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना हाजिर बाजार में ऊंचाई के साथ 1,278.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी गिरावट के साथ 14.99 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 150 रुपये के उछाल के साथ 32,870 रुपये और 32,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गए हैं। हालांकि गिन्नी के भाव 26,400 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।