आज के युग में इमानदारी की ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 15 Oct 2018 07:32:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आज के युग में इमानदारी की ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है. https://www.shauryatimes.com/news/14407 Mon, 15 Oct 2018 07:32:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14407 आज जब चंद रुपयों के खातिर इंसान का इमान हिल जाता है। ऐसे में एक वकील ने ईमानदारी की बड़ी मिसाल पेश की है। सेंधवा के एक वकील ने शहर के छोटी बिजासन माता मंदिर में मिले सोने के मंगलसूत्र को पुलिस को सौंपने का काम किया है।

शहर से तीन किलोमीटर दूर छोटी बिजासन माता का मंदिर है। सोमवार सुबह सात बजे शहर के वकील रवींद्र चौबे दर्शन के लिए गए थे। यहां मंदिर परिसर में उन्हें सोने का मंगलसूत्र मिला। पहले तो उन्होंने मंदिर में ही ये पता करने की कोशिश की, ये मंगलसूत्र किसका है। जब इसमें कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस थाने जाकर मंगलसूत्र सौंप दिया। पुलिस ने भी वकील रवीेंद्र चौबे की इमानदारी को सलाम किया है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर मंदिर में गिरा मंगलसूत्र किसका था।

]]>