आज देशवासियों से 2019 की पहली ‘मन की बात’ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 27 Jan 2019 05:33:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आज देशवासियों से 2019 की पहली ‘मन की बात’ करेंगे प्रधानमंत्री मोदी https://www.shauryatimes.com/news/29527 Sun, 27 Jan 2019 05:33:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29527  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (27 जनवरी) देशवासियों से अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये रूबरू होंगे. उनके मन की बात कार्यक्रम का यह 52वां और साल 2019 का पहला संस्‍करण होगा. पीएम मोदी सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित करेंगे.

इससे पहले 30 दिसंबर, 2018 को पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 51वें संस्‍करण के जरिये देशवासियों से प्रयागराज में चल रहे कुंभ में जाने की अपील की थी. उन्‍होंने कहा था कि उन्‍होंने कहा कि हमारी संस्कृति की कई बातों पर हम गर्व कर सकते हैं उनमें एक है कुंभ मेला. मेरा आप सभी से आग्रह है कि जब आप कुंभ जाएं तो कुंभ के अलग-अलग पहलू और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को कुंभ में जाने की प्रेरणा मिले.

]]>