आज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय की नींव रखेंगे सीएम योगी और जेपी नड्डा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

आज भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय की नींव रखेंगे सीएम योगी और जेपी नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय की नींव रखने के लिए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को शहर पहुंच रहे हैं। वे 11 शास्त्रियों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

भाजपा का क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में मौरंग मंडी के पास बनाया जाएगा। इसमें कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण और कानपुर देहात जिले का कार्यालय भी होगा। इसी भवन का शिलान्यास करने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। उनके साथ इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चकेरी एयरपोर्ट पर करीब तीन बजे आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से संजय वन पहुंचेंगे। 3.20 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से यहां पहुंच जाएंगे। इसके बाद सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो जाएंगे। इस दौरान शहर के मंत्री, सांसद और विधायकगण छह स्थानों पर उनका स्वागत करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर भूमिपूजन व कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष साढ़े पांच बजे रवाना हो जाएंगे।

भव्य स्वागत की दिन भर चली तैयारियां

कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पर सभी मंडलों की बैठक हुई। बैठक में बूथ स्तर से कार्यकर्ता लाने के लिए मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष उत्तर सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि स्वागत को ऐतिहासिक बनाना है। इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्ष आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।