आठ की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 18 Dec 2019 06:05:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मेक्सिको में नेशनल गार्ड और संदिग्‍धों के बीच मुठभेड़, आठ की मौत https://www.shauryatimes.com/news/70030 Wed, 18 Dec 2019 06:05:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70030 मेक्सिको में नेशनल गार्ड और संदिग्‍धों के बीच हुई मुठभेड़ में आठ लोगों की माैत हो गई। इसमें नेशनल गार्ड का एक अफसर भी घायल हुआ है। पुलिस काे आशंका है कि संदिग्‍ध ईंधन चुराने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके की घेराबंदी करके संदिग्‍धों की ठिकानों की छानबीन की जा रही है।

मेक्सिको के नेशनल गार्ड ने कहा कि उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो में मंगलवार को हुई गोलीबारी में सात बंदूकधारियों और उसके एक अधिकारी की मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक अफसर भी घायल हुआ है। नेशनल गार्ड के एक अफसर ने बताया कि इरापुटा शहर में एक राजमार्ग पर जवानों द्वारा गश्‍त करने के दौरान कुछ संदिग्‍धों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दिया। इसके बाद गार्ड के जवानों ने माेर्चा संभाल लिया और जवाबी फा‍यरिंग किया। इस फायरिंग में आठ लोगों की मौत हो गई।

मेक्सिको का गुआनाजुआतो राज्‍य कभी एक अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण कृषि और औद्योगिक राज्य माना जाता था। लेकिन इस साल अब तक इसने मैक्सिको में किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक हत्याएं दर्ज की गई हैं। इस राज्य में इस वर्ष 11 महीनों में पुलिस ने 3,211 आत्महत्याएं दर्ज कीं हैं। अपराध के मामले में अब यह राज्‍य कैलिफ़ोर्निया को पछाड़ कर सबसे ऊपर निकल गया है।

गुआनाजुआतो में ज्यादातर हिंसा सरकारी पाइपलाइन से ईंधन चुराने वाले गिरोहों के कारण होती है। इसलिए गिरोह ने जबरन वसूली और हत्याओं का एक अभियान चलाया। गौरतलब है कि मेक्सिको में ईंधन चोरी एक राष्‍ट्र व्‍यापाी समस्‍या है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बनाई है।

]]>
बंगाल में चक्रवात BulBul का कहर, आठ की मौत https://www.shauryatimes.com/news/63923 Sun, 10 Nov 2019 18:29:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=63923 पीएम मोदी ने दिया मदद का आश्वासन

कोलकाता : भीषण चक्रवाती तूफान बुलबुल ने पश्चिम बंगाल में व्यापक तांडव मचाया है। कोलकाता के अलावा तटवर्ती जिलों उत्तर और दक्षिण 24 परगना में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि दो लाख 97 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। करोड़ों रुपये की फसलें बर्बाद हो गई हैं और हजारों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। सैकड़ों जगहों पर पेड़ गिरे हैं जिससे यातायात, बिजली आपूर्ति, टेलीफोन सेवा और अन्य जरूरी सेवाएं व्यापक तौर पर प्रभावित हुई हैं। अकेले कोलकाता में 30 जगहों पर पेड़ गिरे हैं। प्रभाव से राहत और बचाव हेतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कंट्रोल रूम खोला था और खुद रातभर जागकर निगरानी करती रही हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने अपना उत्तर बंगाल का दौरा भी रद्द कर दिया है और चक्रवात के कारण प्रभावित उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा कर प्रशासनिक बैठक करने का भी निर्णय लिया है। सोमवार और मंगलवार को मुख्यमंत्री इन क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगी और अधिकारियों संग बैठक करेंगी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवाती तूफान को लेकर मुख्यमंत्री से बात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुलबुल चक्रवात के प्रभाव का आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। रविवार दोपहर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को फोन कर हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि राज्य प्रशासन हालात से निपटने हेतु पूरी तरह तैयार था और चक्रवात से विस्थापितों को राहत शिविरों में रखकर रहने खाने चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गई है। इस चक्रवात से रेल यातायात एवं हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ था। 12 घंटे के लिए दमदम हवाई अड्डे से उड़ाने रद्द कर दी गई थी। हावड़ा और सियालदह मेन लाइन में रेलवे सेवा भी प्रभावित हुई है।

कोलकाता में भी नगर निगम ने लोगों की सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम खोला था। राहत और बचाव हेतु कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम के साथ-साथ राज्य पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम, केंद्रीय एनडीआरएफ तथा अन्य एजेंसियों ने समन्वय बनाकर काम किया है। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान ने इस बात की पुष्टि की कि राज्य में चक्रवात से दो लाख 97 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। तटीय इलाकों और सुंदरवन के पास बकखाली, नामखाना, काकद्वीप और सागरद्वीप में चारो ओर तबाही का मंजर है। दो लोग अभी भी लापता हैं। नामखाना में दो जेटी भी क्षतिग्रस्त हाे हुए हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की संयुक्त टीम एक साथ काम कर रही है। जहां-जहां पेड़ गिरे हैं, वहां उन्हें काटकर हटाया जा रहा है।

]]>