आधार कार्ड बनवाने गई युवती के साथ बंधक बनाकर किया गैंगरेप – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

आधार कार्ड बनवाने गई युवती के साथ बंधक बनाकर किया गैंगरेप
हाल ही में अपराध की एक खबर दिल्ली से सामने आई है जहाँ आधार कार्ड बनवाने गई एक युवती के साथ बंधक बनाकर गैंगरेप किया गया है. जी हाँ, हाल ही में यह सनसनीखेज मामला सामने आया है और यह मामला सुल्तानपुरी थाना इलाके का बताया जा रहा है. आने वाली खबरों के अनुसार यह आरोप है कि गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने लड़की को इस बात के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी और उसे सड़क पर बेसुध छोड़कर चले गए. वहीं इस मामले में बताया जा रहा है कि युवती काफी देर उसी हालत में सड़क पर भटकती रही लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.

अंत में युवती को संदिग्ध हालत में सड़क पर भटकते देख एक व्यक्ति को दया आई और उसने इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची सुल्तानपुरी थाना की पुलिस युवती को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ की. इस दौरान युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहती थी और कुछ दिनों पहले उसका पर्स चोरी हो गया था. इसी कारण से पर्स में रखे आधार कार्ड, पैसे सहित अन्य जरूरी दस्तावेज गुम हो गए. बताया जा रहा है कि लड़की की पहचान आधार कार्ड बनवाने वाले एक व्यक्ति किशन से थी और दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे.

इसी बात का फायदा उठाने के लिए युवती ने 15 दिसंबर को आधार कार्ड बनवाने के लिए किशन से बात की और किशन ने युवती को शाम में सुल्तानपुरी बस स्टैंड के समीप आने को कहा. इसके बाद जब युवती किशन के कहने पर शाम को सुल्तानपुरी बस स्टैंड पहुंची, तो किशन उसे अपनी गाड़ी में लेकर आधार कार्ड ऑफिस गया. वहां सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशन ने युवती को बंधक बना लिया और अपने दोस्त जमुना दास के फ्लैट पर ले गया, जहाँ दोनों ने उसका रेप किया और उसे छोड़ दिया.