आरएसएस की तर्ज पर कांग्रेस के सेवादल में बदलाव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 08 Jul 2018 06:30:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आरएसएस की तर्ज पर कांग्रेस के सेवादल में बदलाव https://www.shauryatimes.com/news/5349 Sun, 08 Jul 2018 06:30:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5349 देश में बीजेपी के बढ़ते वर्चस्व और उसके आरएसएस संगठन से वैचारिक और सामाजिक स्तर पर टक्कर लेने के लिए कांग्रेस ने अपने सबसे पुराने फ्रंटल संगठन सेवादल को आगे किया है. सेवादल कुछ पुरानी परंपराओं को फिर से अपनाकर और कुछ को छोड़कर आधुनिक अंदाज में यंग लोगों को साधेगा. सेवादल हर महीने के अंतिम रविवार को हर जिला-शहर में ध्वज लहराकर राष्ट्र गीत वंदेमातरम और जन गण मन के साथ ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित करेगा.आरएसएस की तर्ज पर कांग्रेस के सेवादल में बदलाव

कांग्रेस का सेवादल 1923 से काम कर रहा है लेकिन वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इस संगठन में ढांचागत बदलाव किए गए हैं. अगस्त से ब्लू जींस और सफेद शर्ट में सेवादल की यंग ब्रिगेड काम करना शुरू कर देगी. सेवादल के कार्यकर्ता अब उम्र और अनुभव के आधार पर पांच श्रेणियों सहयोगी, समर्थ, विशारद, राष्ट्ररत्न और तपस्वी के रूप में काम करेंगे. 

बता दें कि सेवादल की अपनी युवा यूनिट तैयार है जो अगले महीने अगस्त से सक्रिय रूप से दिखाई पड़ेगी. युवा ब्रिगेड पुरानी परंपरा के अनुरूप सफेद पैंट सफेट शर्ट और गांधी टोपी को छोडकर ब्लू जींस, सफेद शर्ट और कैप में दिखाई देगी. हालांकि सेवादल में काम करने वाले पुराने और 45 साल से ऊपर के लोग पुरानी पारंपरिक ड्रेस और गांधी टोपी में ही रहेंगे.

]]>