आरोपी गिरफ्तार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 20 Mar 2021 12:00:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की बच्ची का किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/106303 Sat, 20 Mar 2021 12:00:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=106303 बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में चार वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. बच्ची के साथ दुष्कर्म उस समय हुआ, जब वो घर के बाहर खेल रही थी. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है. ये मामला रेवती थाना इलाके का है. आरोपी की आयु 20 वर्ष बताई जा रही है. आरोपी युवक ने पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया.

पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है.  रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में भीम साहनी शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे पड़ोस में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को दो रुपये देने का लालच देकर बहला फुसलाकर अपने घर में ले गया तथा उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर रेवती थाने में कल भीम साहनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता व पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची को आज मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस ने आरोपी भीम साहनी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

]]>
किराए पर मकान दिलाने के बहाने तलाकशुदा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/102747 Mon, 15 Feb 2021 11:17:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102747 चंडीगढ़: हरियाणा के हिसार से एक 26 वर्षीय तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक तलाकशुदा महिला ने शिकायत दी है कि एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी.

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वो तलाकशुदा है और वो रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए अदालत में गई थी. जहां पर उसकी मुलाकात एक शमशेर सिंह नामक व्यक्ति से हुई. उसने कहा कि वो रेंट एग्रीमेंट बना देगा और उसने अपना मोबाइल नबंर भी उसे दिया. इसके अतिरिक्त महिला ने अपनी शिकायत में लिखा कि 11 फरवरी को मुझे अदालत परिसर में बुलाया और कहा कि तुम्हें किराया देकर रहना है तो मेरा घर भी देख लो.

महिला ने बताया कि आरोपी व्यक्ति मुझे अपने साथ सेक्टर 15 स्थित अपना मकान दिखाने ले गया. घर देखने के बाद उसके साथ चाय पी और चली गई. किन्तु मैं अपने रेंट एग्रीमेंट संबंधित दस्तावेज छोड़ आई थी, इसके बाद 12 फरवरी को उसने मुझे घर बुलाया और कमरे में बंद करने के बाद मेरे साथ बलात्कार किया. महिला का कहना है कि मैंने जब विरोध किया तो मुझे और बच्चे को मारने की धमकी दी और 1 लाख रुपये की पेशकश करके मामले को रफा दफा करने की बात कही.  इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

]]>
फतेहपुर में 7 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/90767 Thu, 19 Nov 2020 09:49:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=90767 फतेहपुर: कड़े कानून और पुलिस की सख्ती के बावजूद बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन देश के विभिन्न कोनों से दरिंदगी की ख़बरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से सामने आया है। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम जंगल से बकरी चराकर घर लौट रही सात साल की बच्ची के साथ 14 वर्षीय लड़के ने कथित रूप से दुष्कर्म किया.

बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को बताया है कि बुधवार को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार किये जाने की घटना प्रकाश में आई है.

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में रात में ही दुष्कर्म का केस दर्ज कर पीड़िता को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है. साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बच्ची के बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो वह जंगल में बेहोश हालत में मिली. उसके बाद उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया. फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है ।

]]>
बिहार में पहली कक्षा की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/75784 Sat, 25 Jan 2020 11:42:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75784  बिहार के बांका जिले में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. आनंदपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव के रहने वाले कारु टूडू की 7 वर्ष की नतिनी के साथ मनचले युवक ने बलात्कार किया. पीड़िता की स्थिति को देखते हुए बच्ची को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है . 

पीड़ित बच्ची के नाना ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. दर्ज की गई प्राथमिकी के तहत थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने सदल बल के साथ मौके पर पहुंचकर बलात्कारी युवक राजेश हास्दा को अरेस्ट कर लिया. पीड़िता कटोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उदयपुरा गांव की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि बच्ची पढ़ाई करने के लिए अपने नाना के घर रह रही थी. बच्ची पहली कक्षा में पढ़ती है. वहीं उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

एडिशनल SP सह SDPO मदन कुमार आनंद ने बताया है कि पीड़िता सेंट लेविस स्कूल लालपुर वर्ग में पहली कक्षा की स्टूडेंट है. वो अपने नाना के घर पर रहती थी. घर के पास में रहने वाले गिरी राजेश हास्दा जिसकी आयु 20 वर्ष है, वह बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस इस मामले पर पूरी तत्परता से कार्रवाई के लिए जरूरी सबूत जुटा रही है.

]]>
MP: विदिशा में 14 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/6116 Tue, 17 Jul 2018 09:38:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=6116 मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है और उसकी पहचान  गजराज भील के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी बच्ची का रिश्तेदार है और उसकी पहचान  गजराज भील के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.  जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब आरोपी ताजपुरा गांव के लातेरी तहसील में स्थित पीड़िता के घर गया और उसके साथ खेलने के बहाने उसे अपने घर ले आया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी का 13 वर्षीय बेटा बच्ची के घर यह कहते हुए आया कि बच्ची उसके घर में कंटीले तार पर गिर गई थी और उसे चोटें आई हैं.  बच्ची के निजी अंग पर जख्म देखकर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई , जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की बात कही.  उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.  बता दें कि मध्य प्रदेश में इसके पहले मंदसौर में एक नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था. बच्ची इंदौर के एमवाई हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.  मामले में चार्जशीट दाखिल  हाल ही में पुलिस ने मंदसौर मामले में  जांच पूरी कर कोर्ट के सामने चार्जशीट दाखिल कर दिया. पुलिस ने बताया कि चार्जशीट में दोनों आरोपियों के खिलाफ 100 साक्ष्य और 92 गवाहों के बयान दर्ज किए गए.   इस मामले की जांच के लिए गठित SIT का नेतृत्व करने वाले सिटी सुपरिंटेंडेंट राकेश मोहन शुक्ला के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 363, 376(2) और 307 के तहत और POCSO ऐक्ट की धाराओं 5 और 6 के तहत चार्जशीट दाखिल किया गया है. उन्होंने बताया कि मंदसौर गैंगरेप मामले में 350 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है.

जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब आरोपी ताजपुरा गांव के लातेरी तहसील में स्थित पीड़िता के घर गया और उसके साथ खेलने के बहाने उसे अपने घर ले आया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी का 13 वर्षीय बेटा बच्ची के घर यह कहते हुए आया कि बच्ची उसके घर में कंटीले तार पर गिर गई थी और उसे चोटें आई हैं.

बच्ची के निजी अंग पर जख्म देखकर उसकी मां उसे अस्पताल ले गई , जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की बात कही.  उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि मध्य प्रदेश में इसके पहले मंदसौर में एक नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, जिसके बाद लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था. बच्ची इंदौर के एमवाई हॉस्पिटल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

मामले में चार्जशीट दाखिल

हाल ही में पुलिस ने मंदसौर मामले में  जांच पूरी कर कोर्ट के सामने चार्जशीट दाखिल कर दिया. पुलिस ने बताया कि चार्जशीट में दोनों आरोपियों के खिलाफ 100 साक्ष्य और 92 गवाहों के बयान दर्ज किए गए. 

इस मामले की जांच के लिए गठित SIT का नेतृत्व करने वाले सिटी सुपरिंटेंडेंट राकेश मोहन शुक्ला के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 363, 376(2) और 307 के तहत और POCSO ऐक्ट की धाराओं 5 और 6 के तहत चार्जशीट दाखिल किया गया है. उन्होंने बताया कि मंदसौर गैंगरेप मामले में 350 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है.

]]>