आरोपी हिरासत में – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 11 Jan 2021 09:47:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP: सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया सरिया, आरोपी हिरासत में https://www.shauryatimes.com/news/98363 Mon, 11 Jan 2021 09:47:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98363 भोपाल: महिलाओं के साथ दिन पर दिन अपराध बढ़ रहे हैं। अब हाल ही में एक अपराध का मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। जी दरअसल मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जो आपको हैरान कर देगी। इस मामले में दरिंदगी और हैवानियत की सारी हदें तोड़ी जा चुकी हैं। जी दरअसल अमलिया थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है तीन युवकों ने महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। वहीं जब इतना करने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट को सरिए से जख्मी कर दिया।

बताया जा रहा है इस मामले को महिला के ही गांव के कुछ युवकों ने अंजाम दिया है। जी दरअसल, यह मामला बीते शनिवार रात का है। उस दौरान लल्लू कोल, भाईलाल पटेल और एक अन्य आरोपी महिला के घर पहुंचे, जहां इन्होंने महिला से पानी मांगा। महिला ने यह कहकर पानी देने से इंकार कर दिया कि ‘पानी नहीं है’। इसी बात से नाराज होकर तीनों आरोपी जबरन महिला की झोपड़ी में घुस गए। उसके बाद उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

वहीं जब दुष्कर्म के बाद भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने मिलकर महिला के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाल दिया। अब इस मामले में पीड़िता को रीवा के संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और वहां महिला का इलाज जारी है। खबर यह भी है कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

]]>