आलिया के इस नेक काम पर आपको भी होगा गर्व – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 15 Jul 2018 07:24:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आलिया के इस नेक काम पर आपको भी होगा गर्व https://www.shauryatimes.com/news/5953 Sun, 15 Jul 2018 07:24:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5953 सुपरहिट फिल्म ‘राज़ी’ एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चर्चे भी कुछ कम नहीं है. आलिया सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने कुछ ऐसे काम से चर्चा में बनी हुई हैं जिसके बारे में जानेंगे तो आप भी उनके फैन बन जायेंगे. जी हां, हाल ही में उन्होंने एक ऐसा काम किया है जिससे आप ये कह सकते हैं कि आलिया का दिल वाकई बहुत बड़ा है. आलिया के इस काम से आपको भी उन पर गर्व होगा, आइये बता देते हैं क्या किया है आलिया ने ऐसा.आलिया के इस नेक काम पर आपको भी होगा गर्व

आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले ही अपने पसंद के कपड़ों को नीलाम करने का फैसला लिया था जिससे वो गरीबों की मदद कर सके. इस नेक काम के लिए आलिया ने अपने पसंद के कपड़ों को नीलाम करना चाहा है ताकि उन पैसों को चैरिटी में दे सकें. आपको बता दें, ये संस्था खराब हो चुकी प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल कर उन गरीब लोगों को उर्जा उपलब्ध कराने का काम करती है, जिन्हें बिजली नहीं मिल पाती. इसी में आलिया ने सहयोग किया है जिनके कारण करीब 40 घरों में उनकी वजह से रौशनी हुई है.

आलिया ने जिन कपड़ो को नीलाम किया था उन पैसों को इकट्ठा कर के कर्नाटक के मंड्या जिले के किकेरी गांव के परिवारों को बिजली पहुंचाई गई जिसमें बंगलुरु की संस्था आरोहा ने भी उनका साथ दिया. जानकारी के लिए बता दें ये संस्था एक Liter Of Light नाम का प्रोजेक्ट चलाती है जो इको-फ्रेंडली सोलर लैंप्स घरों में रौशनी देने का काम करती है. उन्हें अपने इस प्रोजेक्ट के चलते कई कई घरों में बिजली पहुँचाना है जिसके लिए वो ये कैंपेन चला रही है.

]]>