आस्ट्रेलिया से आई ननद भाभी की हरकतें सुन रह गई दंग – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 01 Aug 2018 08:36:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आस्ट्रेलिया से आई ननद भाभी की हरकतें सुन रह गई दंग, डेढ़ साल अब लिया ये फैसला https://www.shauryatimes.com/news/7389 Wed, 01 Aug 2018 08:36:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=7389 अस्ट्रेलिया में रहने वाली एनआरआइ महिला मायके आई तो भाभी की हरकतों के बारे में सुनकर हैरान रह गई। गांव वालों ने बताया कि उसकी भाभी के गांव में ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व जब उसके अवैध संबंधों के बारे में सास को पता चला तो उसने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। एनआरआइ महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।अस्ट्रेलिया में रहने वाली एनआरआइ महिला मायके आई तो भाभी की हरकतों के बारे में सुनकर हैरान रह गई। गांव वालों ने बताया कि उसकी भाभी के गांव में ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व जब उसके अवैध संबंधों के बारे में सास को पता चला तो उसने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या कर दी। एनआरआइ महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।   एनआरआइ महिला ने बताया कि वह काफी सालों से आस्ट्रेलिया में रह रही है। 29 अक्टूबर 2016 में उसकी भाभी ने उसे फोन पर बताया कि उनकी मां के शरीर में शुगर की मात्रा कम होने के कारण उनकी अचानक मौत हो गई है।  एनआरआइ महिला के मुताबिक गर्भवती होने के कारण वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई। पौने दो साल बाद जब वह भारत लौटी तो गांव के लोगों से उन्हें भाभी और उसके पड़ोसी व्यक्ति के बीच अवैध संबंधों का पता चला।  शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भाई की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। भाभी पति की मौत के बाद अपनी सास के साथ घर में अकेली रह रही थी। आरोप है कि इस बीच भाभी का पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से अवैध संबंध बन गया। जब सास को इस बाबत पता चला तो उसने दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन बहू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। इसी कारण भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

एनआरआइ महिला ने बताया कि वह काफी सालों से आस्ट्रेलिया में रह रही है। 29 अक्टूबर 2016 में उसकी भाभी ने उसे फोन पर बताया कि उनकी मां के शरीर में शुगर की मात्रा कम होने के कारण उनकी अचानक मौत हो गई है।

एनआरआइ महिला के मुताबिक गर्भवती होने के कारण वह अपनी मां के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई। पौने दो साल बाद जब वह भारत लौटी तो गांव के लोगों से उन्हें भाभी और उसके पड़ोसी व्यक्ति के बीच अवैध संबंधों का पता चला।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भाई की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। भाभी पति की मौत के बाद अपनी सास के साथ घर में अकेली रह रही थी। आरोप है कि इस बीच भाभी का पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से अवैध संबंध बन गया। जब सास को इस बाबत पता चला तो उसने दोनों का विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन बहू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही थी। इसी कारण भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

]]>