इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर भर्तियां – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 19 Dec 2020 11:08:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर भर्तियां, मिलेगी 1 लाख से अधिक सैलेरी https://www.shauryatimes.com/news/94967 Sat, 19 Dec 2020 11:08:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94967 इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में एसआईओ के 2000 पदों पर वेकेंसी निकली हैं। इसके लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर – ग्रेड–II/एग्जीक्यूटिव परीक्षा 2020 ( आईबी एसीआईओ भर्ती 2020 ) का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम दिनांक 9 जनवरी 2021 है। इच्छुक केंडिडेट ऑफिशियल पोर्टल  www.mha.gov.in , www.ncs.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसमें 989 पद अनारक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता:
इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में एसआईओ के पदों पर आवेदन करने के लिए केंडिडेट को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना चाहिए।

आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्रसीमा न्यूनतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग को पांच साल तथा ओबीसी को तीन साल की छूट प्राप्त होगी।

चयन प्रक्रिया:
आईबी में सेलेक्शन टीयर-1 एग्जाम, टीयर-2 एग्जाम तथा इंटरव्यू में के आधार पर होगा। सबसे पहले कैंडिडेट्स को टीयर-1 लिखित परीक्षा देनी होगी, जो 100 अंकों की होगी। इसमें सफल कैंडिडेट्स को 50 अंकों की टीयर-2 डिस्क्रिप्टिव परीक्षा देनी होगी। टीयर-2 में सफल होने वालों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जो 100 अंकों का होगा।

वेतनमान:
चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को वेतनमान  लेवल 7 (44,900-1,42,400 रुपये) एवं अन्य भत्ते प्राप्त होंगे।

]]>