इटावा में मप्र साइड चंबल नदी में दोस्तों के साथ नहाते युवक की डूबकर मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

इटावा में मप्र साइड चंबल नदी में दोस्तों के साथ नहाते युवक की डूबकर मौत
शहर के स्वरूप नगर इलाके में रहने वाले मां-बाप का इकलौता चिराग मंगलवार को चंबल नदी की लहरों में बुझ गया। उनका इकलौता बेटा आंखों में पुलिस बनने का सपना लेकर दुनिया से विदा हो गया। दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

शहर के स्वरूप नगर इलाके में महेश प्रताप पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा विशाल पुलिस बनने का सपना देख रहा था और रोजाना भर्ती के लिए तैयारी भी करता था। मंगलवार को वह ऋषभ, ईशान, यानी, धीर समेत दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक से चंबल नदी पर नहाने गया था। वे पहले इटावा साइड नदी किनारे पर पहुंचे लेकिन पानी कम होने के कारण पुल पार करके मध्य प्रदेश की सीमा पर नदी किनारे चले गए। युवकों ने अपनी बाइक चंबल नदी पुल पर ही खड़ी कर दी और नहाने के लिए नीचे उतर गए। पिलर नंबर चार पर नहाते समय विशाल आगे बढ़ गया और अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने जब उसे डूबते देखा तो सभी घबरा गए। बचाने का प्रयास भी किया लेकिन विशाल नदी की लहरों में समा गया। उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों की मदद से चंबल नदी में उसकी खोजबीन की। काफी देर तक भिंड जनपद की थाना पुलिस नहीं आई तो गुस्साए लोगों ने इटावा-ग्वालियर राज मार्ग पर जाम भी लगा दिया। एक घंटे तक जाम लगने के बाद फूफ थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई तो विशाल पिलर नंबर चार के पास नदी के एक गड्ढे में मिला। इसके बाद उसे तुरंत भिंड के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इलाकाई लोगों ने खेती किसानी करके महेश में अपने इकलौते बेटे विशाल को पढ़ाया लिखाया था। विशाल पुलिस भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। चंबल नदी में विशाल के डूबने की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। घर का इकलौता चिराग बुझने से पिता व परिजन बदहवास हो गए।