इराक में हुई गोलीबारी में सात ईरानी श्रद्धालु घायल हो गए – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 04 Feb 2019 09:28:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इराक में हुई गोलीबारी में सात ईरानी श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है https://www.shauryatimes.com/news/30584 Mon, 04 Feb 2019 09:28:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30584  इराक में हुई गोलीबारी में सात ईरानी श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। महिला की हालत काफी गंंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्‍थल पर बड़ी तादाद में सुरक्षाबल के जवान तैनात किए गए है। हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं लिया है।

पुलिस और चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि मध्य इराक में यात्रा कर रहे सात ईरानी शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बनाया गया है। रविवार की देर रात 10 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस जब बगदाद के निकट पहुंची तो घात लगाए बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ गाेलियां बरसानी शुरू कर दी।

इस घटना में सात या‍त्री बूरी तरह से घायल हो गए। बंदूकधारी फायरिंग के बाद फरार हो गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को निकट के अस्‍पताल पहुंचाया। स्‍थानीय पुलिस चश्‍मदीदों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, अभी इस मामले में ईरान सरकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

]]>