इसके बाद चला ब्लैकमेलिंग का सिलसिला! – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 18 Mar 2019 18:20:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 फेसबुक के जरिये पहले दोस्ती फिर दुष्कर्म, इसके बाद चला ब्लैकमेलिंग का सिलसिला! https://www.shauryatimes.com/news/36325 Mon, 18 Mar 2019 18:20:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36325
नई दिल्ली : फेसबुकिया प्यार के चक्कर में युवती को कदम—कदम पर धोखा मिला। दिल्ली के आदर्श नगर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती को फेसबुक के जरिये एक युवक से दोस्ती हो गयी। इसके बाद आरोपित ने पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपित ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो खींच ली। आरोपित ब्लैकमेल कर लगातार वारदात को अंजाम देने लगा। इसी दौरान युवती की एक अन्य युवक से दोस्ती हुई। उसने आरोपित की सारी करतूत अपने नए दोस्त को बताई तो उसने उसकी मदद का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब दोनों ही लड़के ब्लैकमेल कर युवती के साथ अलग-अलग समय में दुष्कर्म करने लगे। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत पहाड़गंज थाना पुलिस से की। पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर व हिसार निवासी दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस के अनुसार पीड़िता परिवार के साथ आदर्श नगर इलाके में रहती है। 2016 में उसकी मुलाकात फेसबुक के जरिये गौतमबुद्ध नगर निवासी साहिल से हुई।
दोनों मिलने-जुलने लगे। जून 2016 में साहिल पीड़िता को पहाड़गंज के एक होटल में ले गया, वहां उसने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान आरोपित ने उसकी वीडियो और फोटो खींच ली। आरोपित उसको सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस बीच पीड़िता हिसार निवासी अवनीश नामक एक युवक के संपर्क में आई। पीड़िता ने अपना सारा दर्द उसे बताया। अवनीश ने युवती की मदद करने का भरोसा देकर आरोपित साहिल का उससे मोबाइल नंबर ले लिया। इस बीच आरोपित ने पीड़िता को मिलने की बात कर नोएडा सिटी सेंटर बुलाया। वहां से आरोपित पीड़िता को नोएडा सेक्टर-17 के एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां आरोपित ने पीड़िता से कहा कि उसने साहिल से उसके वीडियो व फोटो ले लिये हैं, वह उन्हें सोशन मीडिया पर डाल देगा। उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच दोनों आरोपित पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे।
]]>