इस तरह आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होगा अंगूर का सेवन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 24 Jan 2019 10:25:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इस तरह आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होगा अंगूर का सेवन https://www.shauryatimes.com/news/29179 Thu, 24 Jan 2019 10:25:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29179 गर्मियों का मौसम आने को है और ऐसे में अंगूर एक ऐसा फल है जिसे बहुत प्रयोग में लाया जाता है। यह पॉलीफेनाल्स से भरपूर होता है। कई शोधों में कहा गया है कि नियमित तौर पर अंगूर का सेवन मेटाबॉलिक सिंड्रम को कम करने तथा मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज के विकास को रोकने में मददगार हो सकता है

इन बीमारियों में भी फायदेमंद है सेवन 

जानकारी के लिए बता दें डायबिटीज में अंगूर खाने को लेकर किए गए एक अन्य शोध में कहा गया है कि अंगूर को किसी भी रूप में खाने से डायबिटीज रोगी को किसी तरह का नुकसान नहीं होता। बल्कि ऐसे में यह बहुत फायदेमंद होता है। अंगूर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में, इंसुलिन के रेगुलेशन में तथा इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ाने में मददगार होते हैं।

यह होंगे अंगूर के फ़ायदे 

इसी के साथ ही आपको बता दें अंगूर की हर प्रजाति डायबिटीज में ऐसा ही असर करती है। अंगूर के बीज भी कम फायदेमंद नहीं होते। इनके सेवन से मेटाबॉलिक सिंड्रम, टाइप 2 डायबिटीज और मोटापा रोकने में मदद मिलती है। इसी के साथ अंगूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है ऐसे में यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से को नियंत्रित करने में मददगार होता है। अंगूर में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स में सबसे ज्यादा एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है।

]]>