इस फल से बनाये अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 06 May 2021 10:59:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इस फल से बनाये अपनी त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत https://www.shauryatimes.com/news/110702 Thu, 06 May 2021 10:59:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110702 लाल बेरी सा दिखने वाला ये अद्भुत फल दिखने में जितना सुन्दर  है स्वाद में उतना ही बेहतर , अमूमन आलू बुखारा चटपटा खट्टा मिट्ठा स्वाद लिये होता है | आलूबुखारा में बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं, आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख हैं। एक मध्यम आकार के आलू बुखारा में लगभग 1.3 M.g. पोटैशियम पाया जाता है। इसमेंं पर्याप्त मात्रा में आयरन भी होता है। इस कारण इसके नियमित सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही, इसे खाने से हाई ब्लडप्रेशर होने की संभावना भी कम हो जाती है।

1. त्वचा को बनाएं जंवा –  आलू बुखारा में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी के कारण इसके नियमित सेवन से स्किन ग्लौ करने लगती है। इसे खाने से याददाश्त भी बेहतर होती है।

2.रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ाये – आलू बुखारा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। जिन लोगों को सर्दी और जुकाम की समस्या ज्यादा रहती है, उन्हें आलू बुखारा का नियमित सेवन करना चाहिए।

3 दिल बनाये मजबूत  – आपको बता दें कि आलूबुखारा रक्त का थक्का बनने से भी रोकता है जिससे ब्लडप्रेशर और हृदय रोगों की संभावना कम होती है। इसके साथ ही यह अल्जाइमर के खतरे को कम कर देता है।

4  ट्यूमर को रोके  – आपको बता दें कि छिलके के साथ आलूबुखारे का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर से आप दूर रहेंगे। यह कैंसर और ट्यूमर की सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

5  हडि्डयां बनाए मजबूत – महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में आलूबुखारा बेहद सहायक है। रजोनिवृत्ति के उपरांत महिलाएं आलूबुखारे का सेवन करें तो वे स्वयं को ओस्टियोपोरेसिस से बचा सकती हैं।

6  दिमाग को रखें स्वस्थ- आलूबुखारे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के साथ ही दिमाग को भी स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। यह फल आपके तनाव को कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

]]>