इस फिल्म से निकाली गईं थीं सरोज खान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 22 Nov 2019 10:52:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इस फिल्म से निकाली गईं थीं सरोज खान, कटरीना कैफ थी वजह https://www.shauryatimes.com/news/65954 Fri, 22 Nov 2019 10:52:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=65954 2000 से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ करने वाली सरोज खान ने बुरा दौर भी देखा है। उन्होंने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर आलिया भट्ट सहित हर बड़े अभिनेता- अभिनेत्री को अपनी ताल पर नचाया है। बदलते वक्त की वजह से सरोज खान को फिल्म इंडस्ट्री से दूर कर दिया। एक समय पर वो काम को मोहताज हो गई थीं। परन्तु इन सबके बाद भी उन्होंने कभी अपने काम से समझौता नहीं किया और इसी के चलते उन्हें कटरीना कैफ की एक फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया हैं।

साल 2018 में आई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में पहले सरोज खान, कैटरीना कैफ के गाने को कॉरियोग्राफ करने वाली थीं, पर खुद कटरीना ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में सरोज खान ने कहा था, ‘मुझे पहले ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में कटरीना के गाने की कॉरियोग्राफी करनी थी। लेकिन कटरीना बिना रिहर्सल के डांस करने को तैयार नहीं थी। इसलिए मुझे रिप्लेस कर दिया गया।’

पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि सरोज खान ने अपनी खराब तबीयत के चलते रिटायर होने का निर्णय लिया है। इस खबर पर बात करते हुए सरोज खान ने कहा था, ‘मैं काम करना चाहती हूं और ये खबर पूरी तरह से झूठी है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं और अच्छा काम करना चाहती हूं और फिल्म के सेट पर जाना चाहती हूं।’ उन्होंने आगे बताया, ‘मैं फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का हिस्सा होती लेकिन प्रभुदेवा ने मेरी जगह ले ली। सुरैया गाना करने से पहले कैटरीना कैफ ने कहा की वो बिना प्रैक्टिस के डांस नहीं करना चाहती हैं । जिसके बाद उनकी जगह कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को ले लिया गया।आखिर आपका काम बोलता है। जिसके वजह से आपको किसी के सामने झुकने और काम मांगने की जरूरत कभी नहीं पड़ती।’

बता दें कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में दिखे थे। इस फिल्म के लिए आमिर खान कई बार दर्शकों से माफी भी मांग चुके हैं।

]]>