इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में पेश होंंगे ट्विटर और फेसबुक के COO – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 30 Aug 2018 06:35:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में पेश होंंगे ट्विटर और फेसबुक के COO https://www.shauryatimes.com/news/9775 Thu, 30 Aug 2018 06:35:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9775

वॉशिंगटन : अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप और सोशल मीडिया मंचों को प्रभावित करने के रूस और अन्य देशों के प्रयासों की जांच के सिलसिले में ट्विटर के सीईओ और फेसबुक के सीओओ अगले सप्ताह सांसदों के सवालों का जवाब देने के लिए संसद में पेश होंगे. ट्विटर के सीईओ जैक डारसी और फेसबुक की मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग को बुधवार को सीनेट की इंटेलिजेंस कमेटी के समक्ष पेश होना है.इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में पेश होंंगे ट्विटर और फेसबुक के COO

गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ लारी पेज को भी सुनवाई में बुलाया गया है. गूगल की ओर से इस मामले में पेशी के लिए एक निचले स्तर के अधिकारी को भेजे जाने की पेशकश संसद पहले हीठुकरा चुका है, हालांकि सर्च इंजन ने अभी तक बयान देने के लिए पेज को भेजने की पुष्टि नहीं की है.

संसद की समिति 2016 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान के संबंध में रूस की हस्तक्षेप की जांच कर रही है. डारसी बुधवार को ‘हाउस इनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी’ समक्ष अपना बयान देने वाले हैं.

]]>