इस वजह से हुआ भगवान कृष्णा का रंग नीला – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 16 Apr 2019 06:05:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इस वजह से हुआ भगवान कृष्णा का रंग नीला https://www.shauryatimes.com/news/39819 Tue, 16 Apr 2019 06:05:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39819 आप सभी को बता दें कि भगवान कृष्ण की अधिकतर तस्वीरों में उनका रंग नीला दिखाया जाता है वहीं कृष्ण सांवले थे तो उनकी तस्वीरों में नीला रंग दिखाने का क्या औचित्य है, अगर आपके दिल में भी कई बार ये सवाल आया है तो आज हम आपको इसके पीछे के कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.

पौराणिक कथाओं के अनुसार – भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए जब उनके मामा कंस ने पूतना नामक राक्षसी को भेजा तो वो अपने स्तनों पर विष लगाकर बालक कृष्ण को मारने के लिए आई और उन्हें स्तनपान कराने लगी. श्री कृष्ण समझ गए कि पूतना उन्हें मारने के लिए आई है इसी वजह से उन्होंने पूतना को काट लिया और उसके स्तन पर लगा सारा विष कृष्ण के अंदर चला गया जिसकी वजह से उनका रंग नीला पड़ गया. माना जाता है कि इसी वजह से कृष्ण की तस्वीरों में नीले रंग का प्रयोग किया जाता है. वहीं एक अन्य कथा के अनुसार बालक कृष्ण जब यमुना नदी के पास खेल रहे थे तब उनकी गेंद नदी में गिर गई. उस समय यमुना नदी में कालिया नामक एक सर्प अपनी पत्नियों सहित रहता था और जब कृष्ण अपनी गेंद लेने के लिए नदी के अंदर गए तब कालिया नाग ने कृष्ण को देखकर हमला कर दिया.

इसके पश्चात कृष्ण और कालिया नाग के बीच युद्ध हुआ और जब कृष्ण ने कालिया नाग का वध किया तो उसके विष से श्रीकृष्ण का पूरा शरीर नीला हो गया. अगर सामान्य तौर पर बात करें तो नीला रंग मन की शांति और स्थिरता का प्रतीक होता है और श्री कृष्ण की तस्वीरों में नीले रंग का होना उनके चरित्र की विशालता और बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है.

]]>