इस वर्ष श्रीलंका में आयोजित होगा वर्ल्ड आइकाँन अवार्ड्स आगामी 21 जुलाई 2019 को श्रीलंका के कोलम्बो शहर में आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह ‘‘वर्ल्ड आइकाँन अवार्ड्स’’ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

इस वर्ष श्रीलंका में आयोजित होगा वर्ल्ड आइकाँन अवार्ड्स आगामी 21 जुलाई 2019 को श्रीलंका के कोलम्बो शहर में आयोजित होने जा रहे सम्मान समारोह ‘‘वर्ल्ड आइकाँन अवार्ड्स’’
लखनऊ। वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड्स समारोह में हमेशा की भांति देश विदेश से विभूतियों का आगमन हो रहा है। रविवार को कार्यक्रम के निर्देशक दुष्यन्त सिंह ने बताया कि इस वर्ष उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन श्रीलंका के विश्व प्रसिद्ध आयोजन स्थल ‘‘भण्डारनायके मेमोरियल इण्टरनेशनल कांफ्रेंस हॉल बी.एम.आई.सी.एच में किया जा रहा है, जो कि अपने आप में एक गौरव का विषय है। उपरोक्त कार्यक्रम में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महामहिम महिन्दा राजपक्षे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे एवं श्रीलंका के वरिष्ठ काबीना मंत्री मानु गनेशन अति विशिष्ठ अतिथि हैं। कार्यक्रम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी देश विदेश से कई सामाजिक व कला क्षेत्र की शीर्ष हस्तियाँ अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगीं। उपरोक्त कार्यक्रम हेतु श्रीलंका में वहां की शीर्ष संस्था ‘‘होला लंका’’ से समन्वय किया गया है। श्रीमती बर्नी उपरोक्त संस्था की अध्यक्ष हैं। प्रेसवार्ता में मौजूद कार्यक्रम की चयन समिति के प्रमुख सदस्य विभव तोमर ने बताया कि सम्मान समारोह हेतु विभूतियों का चयन आरम्भ हो चुका है व उपरोक्त कार्यक्रम में देश विदेश की 30 से अधिक विभूतियों का सम्मान किया जायेगा।

दुष्यंत सिंह ने बताया कि वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड्स में इस बार लखनऊ से पाँवर सेक्टर में समीर त्रिपाठी, सीएमडी मेघज टेक्नो कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड का चयन हुआ है। समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार उन्हें प्राप्त हैं और पाँवर सेक्टर में उनकी कंसल्टेंट पूरे देश में विशिष्ट पहचान रखती है। प्रेस वार्ता में समीर त्रिपाठी मौजूद रहे।

आयोजन दिवस की सन्ध्या पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमें देश विदेशों के कई कलाकार, साहित्यकार, कवि भी अपनी प्रस्तुति देंगे जिनमें मुख्य रूप से पार्श्वगायक सन्तोख सिंह, मेनका मिश्रा, इन्द्रानी भट्टाचार्जी, चन्द्रभाल सुकुमार, कमलेश भट्ट कमल, दिनेश बावरा सहित श्रीलंका से प्रियानाथ रत्नायके जैसी शख्सियते हैं। कार्यक्रम में कई देशी विदेशी तकनीशियन भी अपनी सेवायें दे रहे हैं। सम्मान समारोह के निर्णायक मण्डल में विभव तोमर, समाजसेवी डॉ0 रितु सिंह अंतर्राष्ट्रीरय ज्योतिषी प्रदीप चांदीरमानी, कोसमिक हीलर पूजा माथुर, टेरओ मास्टर विनोद हाण्डा, समाजसेवी विवेक जैन पत्रकार हैं। समारोह की ब्रैन्ड अम्बेसडर मशहूर समाज सेविका डॉ0 प्रतिमा तोतला हैं। समारोह के मुख्य प्रवक्ता अतुल पाण्डेय सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता व आयोजन मण्डल में निखिलेन्द्र, राघवेन्द्र राय, विशाल इत्यादि के साथ विशेष आमन्त्रित शख्सियतों मेंं राजेन्द्र जैन, अर्चना कोचर, रमनाचार्य, ज़ैद शेख, राधे राधे बाबूजी, डॉ0 अमी आधार निडर जैसी शख्सियतें शामिल हैं।