उत्तर प्रदेश में निरंकुश कोरोना वायरस का नया संक्रमण – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

उत्तर प्रदेश में निरंकुश कोरोना का कहर, 24 घंटे में 199 की मौत और 37238 नए संक्रमित
केंद्र के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के तमाम जतन पर कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्ट्रेन की निरंकुशता भारी पड़ रही है। प्रदेश में हर रोज मौत तथा नए संक्रमित मिलने का नया रिकॉर्ड बनता जा रहा है।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण अब प्रलयंकारी रूप दिखा रहा है। सूबे में बीते 24 घंटे में 199 लोगों की इसके संक्रमण के कारण मौत हो गई है। इसके साथ ही 24 घंटे की टेस्ट रिपोर्ट मिलने के बाद 37,238 नए संक्रमित भी मिल हैं। प्रदेश में ढाई लाख से अधिक एक्टिव केस हैं और करीब 70 प्रतिशत लोग होम आइसोलेशन में हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति तथा संजय गांधी पीजीआई के निदेशक व मेदांता लखनऊ के निदेशक भी संक्रमित हैं। सूबे की राजधानी लखनऊ में भी बीते 24 घंटे में 5,682 नए संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में 24 घंटे में 7,165 लोग तथा प्रदेश में 22,566 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 2,25,236 लोगों का टेस्ट भी किया गया।

लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5682 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक 53475 एक्टिव केस लखनऊ में हैं। कानपुर में 1993 नए संक्रमित मिले हैं, यहां पर नौ लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में 1954 संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 ने दम तोड़ा है। वाराणसी में दस लोगों की मौत हुई है, यहां पर 1483 नए संक्रमित मिले हैं। बरेली में 1221, झांसी में 1084, गौतमबुद्धनगर में 1064, मुरादाबाद में 1061,गोरखपुर में 991, गाजियाबाद में 815, गाजीपुर में 742, लखीमपुर खीरी में 737, चंदौली में 610, ललितपुर में 580 तथा बाराबंकी में 572 कोरोना वायरस के नए संक्रमित मिले हैं।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि कल प्रदेश में 2,25,236 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 3,93,00,000 सैंपल की जांच की गई है। पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। इसके साथ ही 18,77,291 लोगों को दूसरी डोज भी दी गई है।

सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में के आठ डॉक्टर सहित 75 पॉजिटिव: कोरोना संक्रमण के कारण इटावा की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भी हॉट स्पॉट हो गई है। यहां पर आधा दर्जन से ज्यादा डाक्टर संक्रमित हैं। संक्रमितों में डॉ. अमित सिंह, डॉ. गौरव जैन, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. सुयश अग्रवाल, डॉ. शशि, डॉ. शालिनी व डॉ. विशाल सिंह शामिल हैं। कोरोना संक्रमण की गुरुवार को आई रिर्पोर्ट में इटावा में 191 कोरोना पाजीटिव मिले हैं। इनमें से 75 केस अकेले सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्टॉफ के हैं। इनमें आठ डॉक्टर हैं।

लखनऊ में बेड फुल: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लखनऊ के अस्पतालों में बेड भर गए हैं। लखनऊ मे अवध अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि हमारे पास बेड और ऑक्सीजन की कमी है। अस्पताल इस समय ओवरलोड है, हमें एक्स्ट्रा बेड भी लगाने पड़े हैं।

उत्तर प्रदेश में निरंकुश कोरोना वायरस का नया संक्रमण, 24 घंटे में 27426 नए कोविड संक्रमित
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने अब इतनी गति पकड़ ली है कि सभी लोग असहाय सा महसूस कर रहे हैं। केंद्र तथा राज्य सरकार के तमाम जतन के बाद भी अप्रैल माह में इसके संक्रमण की गति आठ से नौ गुना बढ़ गई है। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को प्रदेश में 4987 अधिक नए संक्रमित केस मिले हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस टेस्ट की जो रिपोर्ट आई है, वह काफी डरावनी है। 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 27426 नए संक्रमित लोग मिले हैं। 24 घंटे में 103 लोगों की मृत्यु हुई है। राजधानी लखनऊ का रिकॉडतोड़ प्रदर्शन जारी है। 24 घंटे में लखनऊ में 6598 केस हैं। यहां पर 35 लोगों की मौत हुई है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2344 नए संक्रमित मिले हैं। प्रयागराज में 1758 और कानपुर में 1403 नए संक्रमित केस मिलने से लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। प्रदेश में गुरुवार को लखनऊ में 5183, वाराणसी में 1859, प्रयागराज में 1888 और कानपुर में 1263 नए संक्रमित मिले थे। बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 23,307 टेस्ट कराए गए थे।

इस बार का संक्रमण बेहद घातक साबित हो रहा है। अधिकांश संक्रमितों की जान संक्रमण के तीसरे दिन ही जा रही है। नया म्यूटेंट वायरस पहले की अपेक्षा अधिक घातक साबित हो रहा है। इसका संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि लोगों को संभलने का समय नहीं मिल पा रहा है। कई लोग तो टेस्ट रिपोर्ट आने से पहले ही दम तोड़ दे रहे हैं। अब तो हर दिन नए संक्रमित के मिलने और मृतकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट रहा है। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वकफ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के 35 वर्षीय दामाद ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय मीसम मौत हो गई। उनके फेफड़ों ने सुबह से काम करना बंद कर दिया था।

24 घंटे में कोविड हास्पिटल में परिवर्तित होंगे दो बड़े अस्पताल: सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और बलरामपुर हॉस्पिटल को अगले 24 घंटे की अवधि में कोविड हॉस्पिटल में परिवॢतत किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को दी है।