उद्धव सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हवाई यात्रा की अनुमति देने से इनकार किया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 11 Feb 2021 07:25:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 उद्धव सरकार ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हवाई यात्रा की अनुमति देने से इनकार किया https://www.shauryatimes.com/news/102178 Thu, 11 Feb 2021 07:25:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102178 महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सरकार द्वारा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को हवाई यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने के कारण उन्हें विमान से उतरना पड़ा और वापस राजभवन लौटना पड़ा। इसपर भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि राज्यपाल को विमान से उतार दिया गया। लोग इस सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे। इतना ही नहीं, भाजपा नेता ने कहा कि सरकार को राज्यपाल से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि यदि राज्यपाल के विमान को सरकार अनुमति देने से मना कर देती है तो यह यह मानहानिकारक है। लोकतंत्र के लिए यह सही नहीं है। अगर सरकार द्वारा ऐसा किया गया है, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, राज्यपाल को गुरुवार को राज्य सरकार के विमान के जरिए देहरादून जाना था। जब वे मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उन्हें इस विमान से उड़ान भरने की अनुमति नहीं है। उन्होंने अब देहरादून के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान बुक कर ली है।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दौरे पर जा रहे थे। वह उस समय सरकारी विमान में थे। हालांकि, पता चला है कि ठाकरे सरकार ने राज्यपाल की यात्रा को अनुमति नहीं दी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्यपाल की हवाई यात्रा को अनुमति नहीं दी। हैरानी की बात ये है कि राज्यपाल कोश्यारी को विमान में चढ़ने के बाद पता चला कि उन्हें इससे जाने की अनुमति नहीं है। इसलिए राज्यपाल को विमान से उतरना और राजभवन लौटना पड़ा।

भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, ‘यह बदला लेने की अधिकता है। मैंने कभी ऐसी प्रतिशोधी सरकार नहीं देखी। राज्यपाल एक संवैधानिक पद है, उसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए। ठाकरे सरकार ने रीति-रिवाजों और परंपराओं पर हमला किया है।’

]]>