उन्नाव मामले पर 19 अगस्त को सुनवाई करेगी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 13 Aug 2019 08:07:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 उन्नाव मामले पर 19 अगस्त को सुनवाई करेगी: उच्चतम न्यायालय https://www.shauryatimes.com/news/52360 Tue, 13 Aug 2019 08:07:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=52360 उच्चतम न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज 20 मामलों की स्थिति के बारे में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश देने की मांग को मंगलवार को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति बी.आर गवई की एक पीठ ने कहा कि वह राज्य में उनके खिलाफ दायर मामलों का ना तो दायरा बढ़ाएंगे और ना ही उसमें हस्तक्षेप करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में पेश हुए एक अधिवक्ता ने कहा कि दिल्ली स्थानांतरित किए चार मामलों की सुनवाई प्रतिदिन यहां विशेष अदालत में जारी है। पीठ ने कहा कि वह उन्नाव मामले पर 19 अगस्त को सुनवाई करेगी।

]]>