एंडरसन का दावा- अजेय नहीं हैं कोहली – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

एंडरसन का दावा- अजेय नहीं हैं कोहली, जल्द आउट कर जीतेंगे मैच
बर्मिंघम टेस्ट में टीम इंडिया जीत से सिर्फ 84 रन दूर है. एजबेस्टन के हालात के मद्देनजर मैच उस पड़ाव पर है जहां जीत किसी भी टीम के हिस्से आ सकती है. 194 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवा कर 110 रन बना लिए हैं.

कोहली के साथ दिनेश कार्तिक विकेट पर मौजूद हैं. कार्तिक और कोहली के बीच छठे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है. लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दावा किया है कि वह आज मैच के चौथे दिन विराट कोहली को जल्द पवेलियन लौटा कर टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर देंगे.

जेम्स एंडरसरन ने कहा है कि ‘दुनिया में कोई भी अजेय नहीं है और उनके पास कोहली को आउट करने का प्लान है.’ बता दें कि इंग्लैंड की जीत के बीच में सिर्फ विराट कोहली ही रोड़ा हैं.

एंडरसन ने कहा, ‘हम जानते हैं दुनिया में कोई भी अजेय नहीं है. हम उन्हें (कोहली) आउट कर सकते हैं. हमारी टीम के पास विराट कोहली को आउट करने का प्लान है और मैच के चौथे दिन टीम इसी रणनीति पर काम करेगी.’

दूसरी पारी में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी परेशान किया. शिखर धवन, लोकेश राहुल और रविचंद्रन अश्विन ने 13-13 रनों का योगदान गिया. वहीं मुरली विजय (6) और अजिंक्य रहाणे (2) दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए.

इंग्लैंड के लिए अभी तक स्टुअर्ट ब्रॉड दो विकेट ले चुके हैं. सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली है. टीम इंडिया को जीत के लिए 84 रनों की दरकार है, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जीत किसके हिस्से आती है