एकता कपूर के बेटे के नामकरण में पहुंचे ये सितारे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Feb 2019 07:44:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एकता कपूर के बेटे के नामकरण में पहुंचे ये सितारे, पार्टी में दोस्त स्मृति ईरानी भी आईं नजर https://www.shauryatimes.com/news/31804 Tue, 12 Feb 2019 07:44:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31804 डेली सोप क्वीन एकता कपूर पिछले दिनों सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं. कपूर फैमिली में आई इस खुशी को जमकर सेलिब्रेट किया जा रहा है. एकता ने अपने बेटे की नामकरण की शानदार पार्टी रखी जिसमें बी टाउॅन के कई सेलिब्रेटीज ने हिस्सा लिया. एकता की इस पार्टी में उनकी करीबी दोस्त और भाजपा नेता स्मृति ईरानी भी पहुंची. एकता कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि कपूर रखा है. बता दें कि एकता के पापा और एक्टर जितेंद्र का असली रवि कपूर है. 

एकता कपूर के बेटे की नामकरण पार्टी में अभिषेक बच्चन से लेकर करण जौहर तक ने हाजिरी लगाई.

Ekta Kapoor celebrates son Ravie's namakaran

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय भी शमिता शेट्टी के साथ पार्टी में पहुंचीं.

Ekta Kapoor celebrates son Ravie's namakaran

कुछ दिन पहले एकता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बेटे के नाम का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने पिता एक्टर जितेंद्र के नाम पर बच्चे का नाम रखा है. दादा बनने के बाद अब जितेंद्र नाना बन चुके हैं.

गौरतलब है कि तीन साल पहले एकता के भाई और एक्टर तुषार कपूर के बेटे का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था. तुषार के बेटे का नाम लक्ष्य है. एकता भी लक्ष्य से काफी करीब हैं, एकता की सोशल मीडिया वॉल पर देखा जा सकता है कि बुआ भतीजे के बीच कितना प्यार है. तो अब नन्हें लक्ष्य बड़े भाई बन चुके हैं, तो अब दोनों बच्चों को सिंगल पेरेंट्स का प्यार मिलेगा.

]]>