एक्टिव केस घटे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 04 Feb 2021 06:51:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 12,899 मामले, एक्टिव केस घटे https://www.shauryatimes.com/news/100995 Thu, 04 Feb 2021 06:51:32 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100995 देश में कोरोना महामारी की स्थिति मे दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। एक तरफ देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 97 फीसद को पार कर गई है तो दूसरी ओर सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 12,899 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 107 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 1 करोड़ 7 लाख 90 हजार 183 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार 455 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना के सक्रिय मामले देश में सिर्फ 1 लाख 55 हजार 25 ही बचे हैं। भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 54 हजार 73 हो गया है।

सक्रिय मामलों में कमी

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 5,032 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर घटकर 1.44 फीसद रह गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 17,484 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 97.13% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.43% है।

देश में 19.90 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 19.90 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बुधवार(3 फरवरी, 2021) तक 19,92,16,019 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,42,841 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 44 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 44 लाख 49 हजार 552 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 3 लाख 10 हजार 604 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार से कम मामले, एक्टिव केस घटे https://www.shauryatimes.com/news/96923 Sat, 02 Jan 2021 05:53:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96923 देश में कोरोना वायरस की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर ढाई लाख के पास पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,078 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 224 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 3 लाख 5 हजार 788 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 99 लाख 6 हजार 387 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2 लाख 50 हजार 183 तक पहुंच गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 49 हजार 218 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर बढ़ी, एक्टिव केस घटे

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 22,926 लोग ठीक हुए। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.12% हो गई है। कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो बीते 24 घंटों में देश में 4,071 सक्रिय मामले कम हुए। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.45% है।

देश में 17.39 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में करीब 17 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार(1 जनवरी) तक 17,39,41,658 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,29,964 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार से कम मामले, एक्टिव केस घटे https://www.shauryatimes.com/news/96910 Sat, 02 Jan 2021 05:32:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96910 देश में कोरोना वायरस की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर ढाई लाख के पास पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,078 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 224 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 3 लाख 5 हजार 788 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 99 लाख 6 हजार 387 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2 लाख 50 हजार 183 तक पहुंच गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 49 हजार 218 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर बढ़ी, एक्टिव केस घटे

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 22,926 लोग ठीक हुए। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.12% हो गई है। कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो बीते 24 घंटों में देश में 4,071 सक्रिय मामले कम हुए। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.45% है।

देश में 17.39 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में करीब 17 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार(1 जनवरी) तक 17,39,41,658 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,29,964 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>
देश में कोरोना से 96 फीसद से अधिक लोग हुए ठीक, एक्टिव केस घटे https://www.shauryatimes.com/news/96631 Thu, 31 Dec 2020 04:56:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96631 देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि, ब्रिटेन से आए कोरोना के नए स्ट्रेन के अब तक 20 मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद देश में कोरोना से अब तक 96 फीसद से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के करीब 21 हजार मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 21,821 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान भारत में कोरोना से 299 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 2 लाख 66 हजार 674 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 98 लाख 60 हजार 280 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के फिलहाल 2 लाख 57 हजार 656 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना से अब तक 1 लाख 48 हजार 738 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय केस घटे

देश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 4616 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे कोरोना की एक्टिव केस की दर 2.51% हो गई है। इसके अलावा देश में बीते 24 घंटों में कोरोना की रिकवरी दर बढ़ी है। बीते एक दिन में कोरोना से 26,139 मरीज रिकवर हुए हैं। इससे रिकवरी दर 96.04% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.45% है।

 

]]>
देश में बीते 24 घंटों में आए 20 हजार से भी कम मामले, एक्टिव केस घटे https://www.shauryatimes.com/news/96028 Sun, 27 Dec 2020 08:02:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96028 देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 20 हजार से कम नए मामले आए हैं। इस दौरान 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ोंके अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,732 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 279 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना के 1 करोड़ 1 लाख 87 हजार 850 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 97 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी कम हो रहे हैं। भारत में फिलहाल 2 लाख 78 हजार 690 एक्टिव केस बचे हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। भारत में अब तक 97 लाख 61 हजार 538 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1 लाख 47 हजार 622 पहुंच गया है।

कोरोना के एक्टिव केस घटे

देश में कोरोना के एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,977 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर घटकर 2.74% हो गई हैं। इसी तरह देश में कोरोना की रिकवरी दर भी बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देश में 21,430 लोग कोरोना से ठीक हुए है। इससे रिकवरी दर 95.82% हो गई है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.45% है।

साढ़े 16.80 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 16.80 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार(27 दिसंबर) तक 16,81,02,657 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 9,43,368 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>
देश में एक बार फिर से 50 हजार से कम नए मामले, एक्टिव केस घटे https://www.shauryatimes.com/news/89520 Fri, 06 Nov 2020 07:16:53 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89520 देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में एक बार फिर से कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक देश में 92 फीसद से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 670 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना का आंकड़ा 84 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 84 लाख 11 हजार 724 मामले सामने आए हैं। इसमें से 77 लाख 65 हजार 966 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। देश में फिलहाल 5 लाख 20 हजार 773 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 1 लाख 24 हजार 985 हो गई है।

सक्रिय मामले घटे

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 7,189 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 6.19% है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 54,157 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 92.32% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.49% है।

देश में अब तक साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार तक 11,54,29,095 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 12,20,711 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>
देश में अब तक 76 लाख से अधिक लोग हुए ठीक, एक्टिव केस घटे https://www.shauryatimes.com/news/89310 Wed, 04 Nov 2020 06:14:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89310 देश में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 76 लाख से अधिक लोग इससे उबर चुके हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस में लगातार कमी आई है। भारत में कोरोना का आंकड़ा 83 लाख को पार कर चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 46,254 नए मामले सामने आए है। इस दौरान देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 514 रही।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक कुल 83 लाख 13 हजार 877 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार,  देश में अब तक कुल 76 लाख 56 हजार 478 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या में भी लगातार कमी आ रही है। भारत में फिलहाल 5 लाख 33 हजार 787 एक्टिव केस हैं। देश में कोरोना से मौतों की संख्या 1 लाख 23 हजार 611 है।

देश में सक्रिय मामले घटे

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। पिछले 24 घंटों में देश में 7,618 सक्रिय मामले कम हुए हैं। देश की कोरोना एक्टिव दर 6.42% है। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 53,357 मरीज ठीक हुए हैं। भारत की कोरोना रिकवरी दर 92.09% है। भारत में कोरोना की मृत्यु दर 1.49% है।

देश में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक 11 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार तक 11,29,98,959 सैंपलों की COVID-19 हो चुकी है, जिनमें से 12,09,609 टेस्ट कल किए गए हैं।

 

]]>