एक आरोपी हुआ गिरफ्तार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 09 Oct 2020 10:36:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 गुजरात के वडोदरा में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ हुआ दुष्‍कर्म, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/86574 Fri, 09 Oct 2020 10:36:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86574 आजकल अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब जो मामला सामने आया है वह गुजरात के वडोदरा का है। जी दरअसल यहाँ मकरपुरा इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्‍कर्म किया गया है और इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में डीसीपी लखधीरसिंह जाला ने बात की है।

उन्होंने कहा, “यह घटना तब प्रकाश में आई जब लड़कियों में से एक ने अपने शिक्षक को ‘गुड टच, बैड टच’ का पाठ पढ़ाते हुए अपनी आपबीती सुनाई।” उन्होंने कहा, नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी लड़कियों को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले जाता था और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म को अंजाम देता था। वैसे आप जानते ही होंगे यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं।

फिलहाल गुजरात से सामने आए तीन मामलों ने सभी के होश उड़ा दिए थे हालाँकि अब आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामलों के बारे में बात करें तो इनमे पहले मामले में 15 साल की लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे चार लोगों ने दुष्‍कर्म किया था। इसके अलावा राज्‍य के महिसागर जिले में भी एक विवाहित महिला को ब्लैकमेल कर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। इसी के साथ मोरबी जिले में मानसिक तौर पर बीमार महिला के साथ युवक ने ट्रैफिक पुलिस बूथ में दुष्कर्म किया था।

]]>