एक गरीब रेहड़ी-पटरी वाले के बैंक खाते में जमा हुए अरबों रुपये – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Oct 2018 08:53:33 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पूर्व राष्ट्रपति पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस,एक गरीब रेहड़ी-पटरी वाले के बैंक खाते में जमा हुए अरबों रुपये https://www.shauryatimes.com/news/12654 Mon, 01 Oct 2018 08:53:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=12654  पाकिस्तान में एक गरीब रेहड़ी-पटरी लगानेवाले के बैंक अकाउंट में 2.25 अरब रुपये की भारी भरकम रकम का पता चलने के बाद अब वह जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जमा राशि पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से जुड़े कई अरब रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले से जुड़ी थी। पूर्व राष्ट्रपति पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस,एक गरीब रेहड़ी-पटरी वाले के बैंक खाते में जमा हुए अरबों रुपयेकराची के ओरंगी शहर के रहने वाले अब्दुल कादिर को पता चला कि उसके बैंक खाते में 2.225 अरब रुपये हैं। मीडिया रिपोर्ट के मताबिक उसे इस भारी-भरकम रकम के बारे में उस वक्त पता चला जब संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) से उसे एक चिट्ठी मिली। उसने मीडिया को बताया, ‘मेरे भाई ने मुझे बताया कि जांच एजेंसी से मेरे नाम पर एक चिट्ठी आई है और इसके लिये मुझे तलब किया गया है।’

कादिर ने कहा, ‘मैं दुनिया का नंबर एक बदकिस्मत इंसान हूं। जैसा कि उन्होंने मुझे बताया कि मेरे खाते में अरबों रुपये हैं, लेकिन मैं कम से कम अपने रहन-सहन में थोड़े से भी सुधार के लिये इसमें से एक पाई भी खर्च नहीं कर सकता। मुझे इस रकम को लेकर इसलिए भी संशय है, क्योंकि जमा कराते वक्त हस्ताक्षर अंग्रेजी में किए गए थे, जबकि मैं हमेशा उर्दू में करता हूं।’

रिपोर्ट के मुताबिक एफआईए से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया कि कादिर के बैंक खाते में 2.25 अरब रुपये की बड़ी रकम का पता चला है जो पीपीपी के सह अध्यक्ष जरदारी और उनकी बहन फरयाल तालपुर की संलिप्तता वाले मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले से संबंधित है।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार के सदस्यों पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है और अगस्त में उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट भी जारी किया गया था।

]]>