एक बकरी की मौत से 2.68 करोड़ रूपयों का नुकसान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 03 Oct 2019 10:20:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एक बकरी की मौत से 2.68 करोड़ रूपयों का नुकसान, जानिए पूरा मामला https://www.shauryatimes.com/news/58928 Thu, 03 Oct 2019 10:20:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=58928 एक बकरी की मौत इतनी महंगी पड़ गई कि 2.68 करोड़ रूपयों का नुकसान झेलना पड़ा। यह नुकसान महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को उठाना पड़ा है। इस विभाग ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि ओडिशा में तालचेर कोलफील्ड्स क्षेत्र में एक बकरी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वहां पर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसकी वजह से उसे 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बकरी की मौत की वजह से तालचेर कोलफील्ड्स में जगन्‍नाथ सिडिंग्स में कोयला परिवहन रोका गया, जिसके कारण डिस्पैच कार्य में व्यवधान आया और यही नुकसान की वजह बना।

दरअसल कोयला लादकर लाने वाले एक ट्रक से टकराकर एक बकरी की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बकरी की मौत से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 60 हजार रुपये मांगने लगे। निषिद्ध खनन क्षेत्र में हुई बकरी की मृत्यु के बाद चटिया हर्टिंग्स गांव के कुछ लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए तालचेर कोलफील्ड्स के जगन्नाथ सिडिंग्स 1 और 2 में चल रहे काम को बलपूर्वक रुकवा दिया।

इसके बाद उच्च अधिकारियों और पुलिस के दखल के बाद काम फिर से शुरू हो सका। इसके बाद एमसीएल ने बयान जारी करते हुए कहा कि 3.30 घंटे से ज्यादा समय तक काम रोके जाने से कंपनी को 1.4 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा। वहीं रेलवे के जरिए डिस्पैच पर 1.28 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि इस काम को रुकने की वजह से सरकार को भी 46 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

]]>